{"_id":"abdc961c731c5e81a4f8b000440c84ac","slug":"gandhi-chowk-publicly-beaten-with-tamper-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी चौक पर छेड़छाड़ करने वाले को सरेआम पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी चौक पर छेड़छाड़ करने वाले को सरेआम पीटा, हंगामा
बरेली
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में गांधी चौक पर पुलिस बूथ के पास मोहल्ले की लड़की से छेड़छाड़ करना शोहदों को मंहगा पड़ गया। लड़की के फोन करने पर आए उसके परिवार वालों ने शोहदों की सरेआम जमकर पिटाई करके कपड़े फाड़ दिए। इसे लेकर बीच सड़क पर हंगामा हो गया। शोहदों को लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को सौंप दिया है।
गांधी चौक पर बीआई बाजार के दो लड़के अक्सर खड़े होकर सड़क से गुजरने वाली लड़कियों से फब्तियां कसकर उनसे छेड़छाड़ करते थे। स्कूल आती-जाती लड़कियां बिना वजह पंगा लेने के डरकर उनकी हरकतों को नजर अंदाज करके चली जाती थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर को दोपहर तीन बजे मोहल्ले की ही लड़की सड़क से गुजरी तो शोहदों ने उससे भी छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने फोन से जैसे ही घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी, उसके भाई समेत कई लोग मौके पर आ गए। विवाद चल ही रहा था कि लड़की के परिवार वालों ने शोहदों की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। लड़की का भाई इतनी गुस्से में था उसने दोनों शोहदों के कपड़े फाड़ दिए। लड़की और उसके परिवार की महिलाओं ने भी शोहदों को जूते-चप्पल से जमकर पीटा। हालांकि परिवार वालों के आते ही शोहदे लड़की को बहन बताकर माफी मांगने लगे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। लड़की के परिवार वाले दोनों शोहदों को पुलिस को सौंप आए। सीओ द्वितीय संतोष कुमार ने बताया कि शोहदों के बारे में और भी जानकारी करा रहे हैं। लड़की के परिवार वालों की तहरीर मिलेगी तो शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।