फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gajanan will sit on the theme of Chandrayaan

Bareilly News: चंद्रयान की थीम पर बिराजेंगे गजानन

Tue, 19 Sep 2023 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Gajanan will sit on the theme of Chandrayaan
बरेली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। इसमें कहीं तीन दिन, पांच दिन, सात दिन तो कहीं दस दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिमा स्थापना का शुभ समय शाम पांच से सात बजे बीच रहेगा।
विज्ञापन

शिवाजी मार्ग स्थित बाबू राम धर्मशाला में सांगली महाराष्ट्र से गणेशजी की विशेष प्रतिमा आ रही है। इस प्रतिमा में अयोध्या राममंदिर व भगवान रामचंंद्र की प्रतिमा भी शामिल होगी। यह ईको फ्रेंडली भी है। श्रीविभूति नाथ मंदिर शाहबाद में स्थापित होने वाली प्रतिमा आगरा से मंगाई गई है। वहीं, कटरा मानराय के पंडाल में राजस्थान से आई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीशिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर में स्थानीय मूर्तिकार की बनाई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पंडाल में बैकग्राउंड स्क्रीन पर चंद्रयान को चंद्रमा पर उतरते दिखाया गया है। सौदागरान के जवाहर चौक, नरसिंह मंदिर बमनपुरी, कन्हैया टोला, बड़ी बमनपुरी, कूंचा सीताराम, साहूकारा आदि में भी सुंदर पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो
कटरा मान राय में सात दिन तक बहेगी भक्ति की बयार
बरेली। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति की ओर से कटरा मान राय में गणेश पंडाल सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कटरा स्थित पंडाल में प्रेस को बताया कि मंगलवार को स्थापना के बाद सप्ताहभर शाम सात बजे से कार्यक्रम होंगे। इसमें 21 सितंबर को सत्यनारायण की कथा, 22 को खाटू श्याम जी का कीर्तन, 23 को सुंदरकांड, 24 को छप्पन भोग और 25 को हवन व विसर्जन कार्यक्रम होगा। संवाद संवाद




फोटो
पंडाल से होगा ऑनलाइन खरीदारी का बाहिष्कार
बरेली। श्रीशिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर की ओर से दरगइया गला स्थित बिहारीपुर खत्रियान में गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा व महामंत्री विवेक ककड़ ने बताया कि इस बार उत्सव की थीम चंद्रयान होगी, वहीं गणेश पंडाल से ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार किया जाएगा। भक्तों को मिट्टी से बनीं 21 छोटी-छोटी प्रतिमाएं सेवा के लिए दी जाएंगी। बच्चों की फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दंत परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से पूर्व गणेशजी की स्वागत यात्रा जिला पंचायत से शाम छह बजे निकाली जाएगी। डॉ. राजीव रस्तोगी, सौरभ मेहरोत्रा, मनोज कक्कड़, लवलीन कपूर, कमल टंडन, नीरज टंडन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed