फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight started from bareilly but Raebareli name showing in city list of airline website

गड़बड़ी: बरेली से शुरू हुई उड़ान, लेकिन एयरलाइंस की वेबसाइट पर शहर का नाम रायबरेली

Thu, 11 Mar 2021 09:47 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 11 Mar 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Flight started from bareilly but Raebareli name showing in city list of airline website
बरेली के टिकट पर लिखा रायबरेली का नाम। - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद बरेली को हवाई यात्रा की सुविधा नसीब हुई, लेकिन यह सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एलाइंस एयरलाइंस की वेबसाइट पर बरेली के बजाय रायबरेली का नाम दिख रहा है। कंपनी की ओर से जारी नक्शे में भी बरेली के बजाय रायबरेली का नाम है। इसके अलावा टिकट पर भी बरेली के कोड के साथ रायबरेली लिखा आ रहा है। इससे उलझन में फंसे कई यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से शिकायत की। अब कंपनी के अधिकारियों ने जल्द यह चूक दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

एलाइंस एयरलाइंस ने दिल्ली-बरेली के बीच आठ मार्च से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी, इसके साथ टिकट बुकिंग भी शुरू करा दी थी। वेबसाइट पर बरेली का स्टेशन कोड वर्ड बीईके तय किया गया] मगर एलाइंस प्रबंधन ने बरेली की जगह रायबरेली लोड कर दिया। कंपनी की ओर से जारी मानचित्र पर भी रायबरेली ही लिख दिया गया और इसकी लोकेशन भी लखनऊ के पास दिखाई गई। इससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लोग उलझन में फंस गए। दिल्ली के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्हें भूल का एहसास हुआ। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा है कि कंपनी को अपनी गलती का पता लग गया है। जल्द ही, यह त्रुटि सही करा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी ने इसके लिए खेद भी जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-बरेली हवाई सेवा एलाइंस एयरलाइंस नेे शुरू की है। लोगों ने यह शिकायत की थी कि उसकी वेबसाइट पर बरेली की जगह रायबरेली लिखा हुआ है और इससे भ्रम फैल रहा है। कंपनी से इस गलती को दूर करने के लिए कहा गया है। - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed