{"_id":"698503db4dbfe9b9a80ae6bf","slug":"gabbar-saidlisten-villagers-if-prasad-does-not-come-to-my-house-first-i-will-kill-yougabbar-saidlisten-villagers-if-prasad-does-not-come-to-my-house-first-i-will-kill-you-bareilly-news-c-4-vns1074-820736-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गब्बर बोला...सुनो गांववालों, मेरे घर पहले प्रसाद न आया तो मार डालूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गब्बर बोला...सुनो गांववालों, मेरे घर पहले प्रसाद न आया तो मार डालूंगा
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। हिस्ट्रीशीटर गब्बर सिंह ने मंदिर परिसर में हुए श्री रामचरित मानस पाठ का प्रसाद सबसे पहले उसके घर नहीं आने पर आयोजक के घर में घुसकर पिटाई कर दी। उसने कहा कि अब जब भी मंदिर में कोई भी कार्यक्रम होगा तो प्रसाद सबसे पहले उसके घर पहुंचाया जाएगा। ऐसा न करने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद के बहनोई व प्रधान पर हमला कर घर को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी रुद्रपाल सिंह ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उनके घर के ही सामने शिव मंदिर है। एक फरवरी को माघ पूर्णिमा पर शिव मंदिर में श्रीरामचरित मानस का पाठ हुआ था। फिर प्रसाद वितरण व कन्या भोज आयोजित किया गया। उसी रात करीब आठ बजे गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह व इंद्रपाल सिंह तमंचा और लाठी लेकर गालीगलौज करते हुए उनके घर में घुस आए।
गब्बर ने कहा कि भंडारा सबसे पहले उसके लोगों को क्यों नहीं खिलाया और प्रसाद उसके घर क्यों नहीं पहुंचाया, गालीगलौज करते हुए कहा कि जब भी मंदिर पर कोई कार्यक्रम होगा, तो सबसे पहले प्रसाद उसके घर पहुंचाया जाएगा। ऐसा न करने पर उसने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस पर उन लोगों ने कहा कि मेहमान आए हुए हैं, गालीगलौज मत करो। मंदिर पर रामचरित मानस पाठ के बाद सिर्फ कन्या भोज कराया है, भंडारा नहीं किया है। यह सुनते ही दोनों ने रुद्रपाल की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे दबंगों के चंगुल से छुड़ाया। दोनों यह धमकी देते हुए चले गए कि किसी दिन जब वह रास्ते में मिल जाएगा तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद से वह लोग दहशत में हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि रिपोर्ट लिख ली है, आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद