{"_id":"5ee281728ebc3e432c0c1256","slug":"furore-in-power-corporation-babu-poured-petrol-on-xen-attacked-with-knife-if-he-could-not-fire-bareilly-news-bly408948956","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉरपोरेशन में कोहरामः बाबू ने एक्सईएन पर पेट्रोल डाला, आग न लगा पाया तो चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉरपोरेशन में कोहरामः बाबू ने एक्सईएन पर पेट्रोल डाला, आग न लगा पाया तो चाकू से किया हमला
विज्ञापन
एक्सईएन पर हमला करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
हरूनगला बिजली दफ्तर में दिनदहाड़े वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
घायल एक्सईएन निजी अस्पताल में भर्ती, नामजद कराई रिपोर्ट
बरेली। नगरीय विद्युत वितरण खंड-चार कार्यालय में दिनदहाड़े बाबू ने एक्सईएन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आग न लगा पाया तो चाकू से हमला कर दिया। घायल एक्सईएन का पहले जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने बाबू को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर बाबू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। स्टाफ के कुछ और अधीनस्थ भी काम निपटा रहे थे। तभी कार्यालय सहायक राजीव नारायण तिवारी हाथ में पेट्रोल भरा गिलास और माचिस लेकर कार्यालय में घुस आया। उसने एक्सईएन के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगाने के लिए माचिस जलाने लगा। राजीव से माचिस छीनी तो उसने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। चाकू उनकी बगल में लगा, इससे खून बहने लगा। इसके बाद राजीव चाकू लेकर भाग गया। स्टाफ के लोग उन्हें लेकर अस्पताल ले गए। देर रात करीब दस बजे एक्सईएन ने तहरीर लिखवाकर बारादरी थाने भिजवाई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उससे पहले ही बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
तबादले की संस्तुति अफसरों ने दबाई
कार्यालय सहायक की कार्यशैली से परेशान एक्सईएन ने तबादले की दो बार संस्तुति की थी। लेकिन मामला चीफ इंजीनियर कार्यालय में दब गया। एक्सईएन के साथियों ने बताया कि राजीव फैजाबाद से करीब दो साल पहले यहां ट्रांसफर होकर आया था। उसने वहां चीफ इंजीनियर के साथ मारपीट की थी, तब प्रशासनिक आधार पर उसका तबादला कर बरेली भेजा गया था। एक्सईएन ने बताया कि वह विभागीय कार्य नहीं करता है। उसका साथियों के साथ व्यवहार भी खराब है, इसलिए राजीव का यहां से तबादला करने के लिए 14 फरवरी और फिर दो जून को संस्तुति कर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर राजीव उनसे रंजिश मानने लगा। अभियंता संघ और जेई संगठन ने हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी की पत्नी को भी कर रहा था परेशान
विभाग के लोगों ने बताया कि मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने के कागजात पूरे कराने को एक महिला कई दिनों से चक्कर काट रही थी। राजीव ने अपने पटल पर उसका काम फंसा रखा था। बताया कि महिला ने कई बार एक्सईएन से शिकायत की। उन्होंने राजीव से कहा तो वह महिला से भी लड़ने लगा।
मेरा वेतन रोका, गालियां भी देते हैं
थाने में बैठे बाबू राजीव ने एक्सईएन पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहा, उसका दो महीने का वेतन रोक रखा है। उसके साथ अभद्रता भी की जाती है। एक्सईएन उसे गालियां देकर प्रताड़ित करते हैं।
एक्सईएन पर जानलेवा हमले की की रिपोर्ट लिखी जा रही है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
घायल एक्सईएन निजी अस्पताल में भर्ती, नामजद कराई रिपोर्ट बरेली। नगरीय विद्युत वितरण खंड-चार कार्यालय में दिनदहाड़े बाबू ने एक्सईएन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आग न लगा पाया तो चाकू से हमला कर दिया। घायल एक्सईएन का पहले जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने बाबू को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर बाबू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। स्टाफ के कुछ और अधीनस्थ भी काम निपटा रहे थे। तभी कार्यालय सहायक राजीव नारायण तिवारी हाथ में पेट्रोल भरा गिलास और माचिस लेकर कार्यालय में घुस आया। उसने एक्सईएन के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगाने के लिए माचिस जलाने लगा। राजीव से माचिस छीनी तो उसने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। चाकू उनकी बगल में लगा, इससे खून बहने लगा। इसके बाद राजीव चाकू लेकर भाग गया। स्टाफ के लोग उन्हें लेकर अस्पताल ले गए। देर रात करीब दस बजे एक्सईएन ने तहरीर लिखवाकर बारादरी थाने भिजवाई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उससे पहले ही बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
तबादले की संस्तुति अफसरों ने दबाई
कार्यालय सहायक की कार्यशैली से परेशान एक्सईएन ने तबादले की दो बार संस्तुति की थी। लेकिन मामला चीफ इंजीनियर कार्यालय में दब गया। एक्सईएन के साथियों ने बताया कि राजीव फैजाबाद से करीब दो साल पहले यहां ट्रांसफर होकर आया था। उसने वहां चीफ इंजीनियर के साथ मारपीट की थी, तब प्रशासनिक आधार पर उसका तबादला कर बरेली भेजा गया था। एक्सईएन ने बताया कि वह विभागीय कार्य नहीं करता है। उसका साथियों के साथ व्यवहार भी खराब है, इसलिए राजीव का यहां से तबादला करने के लिए 14 फरवरी और फिर दो जून को संस्तुति कर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर राजीव उनसे रंजिश मानने लगा। अभियंता संघ और जेई संगठन ने हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी की पत्नी को भी कर रहा था परेशान
विभाग के लोगों ने बताया कि मृतक आश्रित को नौकरी दिलाने के कागजात पूरे कराने को एक महिला कई दिनों से चक्कर काट रही थी। राजीव ने अपने पटल पर उसका काम फंसा रखा था। बताया कि महिला ने कई बार एक्सईएन से शिकायत की। उन्होंने राजीव से कहा तो वह महिला से भी लड़ने लगा।मेरा वेतन रोका, गालियां भी देते हैं
थाने में बैठे बाबू राजीव ने एक्सईएन पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहा, उसका दो महीने का वेतन रोक रखा है। उसके साथ अभद्रता भी की जाती है। एक्सईएन उसे गालियां देकर प्रताड़ित करते हैं।एक्सईएन पर जानलेवा हमले की की रिपोर्ट लिखी जा रही है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी