फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FSDA awakened to stop adulteration on Holi

होली पर मिलावट रोकने को अब जागा एफएसडीए

Sat, 29 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
FSDA awakened to stop adulteration on Holi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, बरेली

छापा मारने से पहले मिलावटखोर होने थे चिह्नित मगर एफएसडीए ने बिना तैयारी शुरू कर दिया अभियान

विज्ञापन
बरेली। मिलावट और मुनाफाखोरी पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते ही प्रशासन के अफसरों के साथ एफएसडीए की नींट टूट गई। उच्चाधिकारियों का दबाव बना तो होली पर मिलावट रोकने के अभियान के बहाने आनन-फानन छापे मारकर छह जगह से 13 नमूने भरे गए। हाईकोर्ट की सख्ती का यह असर भी दिखा कि ऊपर से छापों की शुरुआत करने से पहले सूचनाएं जुटाकर मिलावटखोरों को चिह्नित करने को कहा गया था लेकिन एफएसडीए ने यह तैयारी करने में भी वक्त नहीं गंवाया। भीड़भाड़ से भरे बाजारों में इन छापों से अफरातफरी मच गई।
नामीगिरामी ब्रांडेड कंपनियों से रिजेक्ट नमकीन को पशु आहार के नाम पर नीलामी में लेकर लोकल ब्रांड मिक्सचर और नवरत्न पैकिंग बनाकर बेचने का मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद एफएसडीए में खलबली जैसा माहौल पैदा हो गया। प्रशासन के आला अफसरों ने भी हाईकोर्ट की नाराजगी का संज्ञान लिया जिसके बाद शुक्रवार सुबह ही जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने टीमें गठित कर बाजर में भेज दीं। कई दुकानों से खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे गए। टीमों ने विभिन्न उत्पादों के 13 सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेज दिए। बता दें कि शासन से आदेश आया था कि मिलावटखोरों पर छापे मारने से पहले जरूरी जानकारियां जुटाकर उन्हें चिह्नित कर लिया जाए ताकि छापों का ठोस नतीजा निकल सके लेकिन बगैर तैयारी किए छापे मारकर एफएसडीए ने शासन की इस मंशा पर भी पानी फेर दिया।
विज्ञापन

यहां से लिए सैंपल

मैसर्स बाइट पनीर, गुलाब जामुन
अतिथि एक्सप्रेस ग्रेवी
एनएम डेयरी खोया, पनीर, देसी घी
प्रिया कंफ्रेक्शनरी नमकीन, पापड़ी
बेरीवाल ट्रेडर्स वनस्पति, खाद्य तेल, आटा (पांच सैंपल)

व्यापार मंडल ने जताया विरोध: मिलावटखोरों को छोड़ सही व्यापारियों से वसूली

बरेली। उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार में मिलावट और घटतौली के माहौल पर विरोध जताने के साथ एफएसडीए के अफसरों पर साफसुथरा काम करने वाले कारोबारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम एक बैठक में व्यापारी नेताओं ने एफएसडीए की टीमों पर मार्केट में वसूली का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि छापों के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम माधोबाड़ी में कैलाश मित्तल के प्रतिष्ठान पर हुई व्यापार मंडल की बैठक में कहा गया कि मिलावट का काम एफएसडीए और घटतौली बाट माप विभाग की ही सांठगांठ से हो रही है। व्यापारी नेता अवधेश अग्रवाल ने कहा कि मिलावट और घटतौली करने वाले मुनाफाखोरों पर अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो व्यापारी साफसुथरा काम करने के साथ सरकार को टैक्स दे रहे हैं, उन्हीं को निशाना बनाया जा रहा है। मिलावट के ज्यादातर मामले खुले हुए हैं लेकिन इसके बाद भी अधिकारी मौन है। संजीव चांदना ने कहा कि यह सच है कि मिलावाटखोर रिजेक्टेड पशु आहार को नमकीन बनाकर बेच रहे हैं। उन्होंने ‘अमर उजाला’ को बधाई देते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने जिस तरह इस खबर का संज्ञान लिया है, वह एफएसडीए अधिकारियों के लिए शर्म की बात है।

कैलाश मित्तल ने कहा कि व्यापारी भी उपभोक्ता हैं, इसलिए मिलावट और घटतौली बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजेश जसोरिया ने आरोप लगाया कि अधिकारी ऐसे कारोबारियों को चिह्नित करते हैं, जिनसे वसूली की जा सके। व्यापारियों को धमकाया जा रहा है कि होली पर उनकी इच्छा पूरी न हुई तो सैंपल भरकर फेल करा दिए जाएंगे। व्यापारी इससे भयभीत हैं। इसके बावजूद एफएसडीए अफसर व्यापारियों पर यह दबाव भी डाल रहे हैं कि उनका सार्वजनिक सम्मान किया जाए ताकि उनकी छवि भी बनी रहे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त न करने की बात कही। दुर्गेश कुमार ने कहा कि इस टिप्पणी के लिए विभागीय अफसरों को दोषी बताते हुए इस कार्यक्रम के लिए हुई वसूली की भी जांच करने की मांग की। बैठक में मोहित ऐरन, जुगल सुखानी, अनुपम, मनोज मोदी, गौरव जैन, संदीप देसाई, संजीव गेरा, अभिषेक शर्मा, दीपक लखोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed