{"_id":"5e3456188ebc3ebfe67629aa","slug":"from-today-onwards-interest-on-the-outstanding-electricity-of-farmers-will-be-waived-bareilly-news-bly394068129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 29 तक किसानों के बकाया बिजली बिलाें पर ब्याज माफ होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 29 तक किसानों के बकाया बिजली बिलाें पर ब्याज माफ होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नलकूप के बिजली बिलों पर पहली फरवरी से ब्याज माफी योजना लागू होगी। एक माह तक चलने वाली योजना में पंजीकृत होने वाले किसान बकाया राशि किस्तोें पर दे सकेंगे।
अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) तारिक जलील ने बताया कि सरकार ने किसान आसान किस्त योजना लागू कर दी है। इसके तहत 31 जनवरी 2020 तक बकाया बिल पर ब्याज माफ होगा। संशोधित बिल भुगतान छह आसान किस्तों में किया जा सकेगा। योजना 29 फरवरी तक लागू रहेगी। तारिक ने बताया कि जिन किसानों को वसूली हेतु धारा 5 के नोटिस भेजे गए हैं वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों वाले वादी भी योजना के तहत लाभ उठा सकेंगे। उन्हें इसके लिए शपथपत्र जमा करना होगा कि अंतिम निर्धारण के बाद वह समस्त बिलों का भुगतान करेंगे। योजना के तहत बिल संशोधन की भी सुविधा दी जाएगी। उधर, घरेलू बिलों पर ब्याज माफी योजना शुक्रवार से बंद हो गई।