फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From Nizamuddin reached 44 districts of Tablig, reaching 9 districts of Bareilly zone

निजामुद्दीन से बरेली जोन के नौ जिलों में पहुंचे तब्लीग के 449 जमाती चिह्नित

Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
From Nizamuddin reached 44 districts of Tablig, reaching 9 districts of Bareilly zone
मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शाहजहांपुर पहुंचे 16 जमातियों में नौ विदेशी भी, सर्वाधिक 318 जमाती बिजनौर में

विज्ञापन
बरेली। निजामुद्दीन मरकज से बरेली जोन के जिलों में लौटे तब्लीग के जमातियों को लगातार ट्रेस किया जा रहा है। लखनऊ से अब तक भेजी गई सूचियों के आधार पर शनिवार शाम तक जोन के नौ जिलों में तब्लीग के ऐसे 449 जमातियों के होने की पुष्टि हुई है। शाहजहांपुर पहुंचे 16 जमातियों में नौ विदेशी भी हैं। सर्वाधिक 318 जमाती बिजनौर में ट्रेस हुए हैं।
तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज में 15 से 18 मार्च के बीच हुए जलसे में शामिल जमातियों के पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला दिए जाने के बाद कोने-कोने में उनकी तलाश की जा रही है। सरकार की ओर से लगातार तब्लीग के जमातियों को जांच कराने को कहा जा रहा है लेकिन निजामुद्दीन से लौटकर भूमिगत हुए जमाती सामने आने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद जलसे के दिनों में निजामुद्दीन इलाके के मोबाइल टॉवर के संपर्क में रहे मोबाइल नंबरों की सूची निकलवाई गई जिनमें 19 हजार से ज्यादा नंबर यूपी के थे। एसटीएफ इन नंबरों की जांच लगभग पूरी कर चुकी है। जांच के नतीजों के आधार पर नई सूचियां लगातार एडीजी जोन कार्यालयों को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई अपडेट लिस्ट में बरेली रेंज के सिर्फ शाहजहांपुर जिले में तब्लीग के 16 जमातियों के होने की पुष्टि हुई। इनमें से नौ जमाती विदेशी हैं जो निजामुद्दीन मरकज होकर लौटे थे। सर्वाधिक संख्या मुरादाबाद रेंज के जिलों में है। मुरादाबाद में आठ विदेशी जमातियों समेत कुल 64 तब्लीगी जमाती, बिजनौर में 16 विदेशी समेत कुल 318 जमाती ट्रेस हुए हैं। इनके साथ ही रामपुर में 20, संभल में 22, अमरोहा में नौ तब्लीगी जमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जोन में लगातार तब्लीगी जमातियों को ट्रेस करके लिस्ट भेजी जा रही है। बरेली जिले में फिलहाल किसी जमाती के होने की पुष्टि नहीं है। इनमें कुछ संक्रमित हो सकते हैं। जिलों का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच कराएगा, जरूरत के आधार पर इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed