{"_id":"6ebe0582366671a1976a308e6580cb4f","slug":"frod-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ शिक्षकों की डिग्री फर्जी, नियुक्तियां निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ शिक्षकों की डिग्री फर्जी, नियुक्तियां निरस्त
बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर/बरेली। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड के नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर बीए और बीएड तक की मार्क्सशीट और डिग्री फर्जी पाई गई हैं और गुरुवार को इनकी नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं। इनमें एक बरेली निवासी अंग्रेजी शिक्षक ध्रुव सिंह के साथ ही आठ हरदोई के रहने वाले हैं। सभी की तैनाती कानपुर मंडल में थीं। इनकी फर्जी डिग्रियां लखनऊ यूनिवर्सिटी के नाम पर बनी हैं।
नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर स्नातक और बीएड में अधिक नंबर होने पर संदेह हुआ तो अंक पत्रों की जांच कराई गई। यूपी बोर्ड और यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट आने पर नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर बीए और बीएड तक की डिग्री फर्जी पाई गईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी कराने की भी तैयारी की जा रही है।