{"_id":"63ea9d0269adfacfb908ba2a","slug":"friendship-with-facebook-love-of-four-years-daroga-settled-down-with-another-bareilly-news-c-4-1-bly1028-62849-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: फेसबुक से दोस्ती...चार साल का प्यार प्रेमी दरोगा ने दूसरी संग बसाया घरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: फेसबुक से दोस्ती...चार साल का प्यार प्रेमी दरोगा ने दूसरी संग बसाया घरबार
विज्ञापन
बरेली। मथुरा की युवती को रामपुर के मिलक थाने में तैनात दरोगा ने फेसबुक से दोस्ती के बाद सहमति से संबंध (लिव इन) में रखकर धोखा दे दिया। इसी 26 जनवरी को दरोगा ने दूसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इसका पता युवती को वेलेंटाइन वीक में लगा। पीड़ित युवती ने बरेली में एडीजी जोन से मिलकर दरोगा की शिकायत की तो उन्होंने रामपुर के एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।युवती ने बताया कि मिलक थाने में तैनात दरोगा अलीगढ़ के जट्टारी का रहने वाला है। चार साल पहले फेसबुक से दोनों का परिचय हुआ था। मुलाकात के बाद नजदीकी बढ़ी तो दोनों दिल्ली में साथ रहने लगे। साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। उसने अपने परिवार से मिलवाया और करीब दो साल साथ रखा। दरोगा ने उससे प्रेम विवाह भी किया, पर सामाजिक रूप से पत्नी की तरह नहीं अपनाया। दरोगा ने 26 जनवरी को दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेम विवाह को दोनों परिवार की सहमति से किया गया है।
युवती ने हैरानी जताते हुए बताया कि प्रेमी दूसरी शादी के बाद भी उससे बातें करता रहा। अब उसने उसे फेसबुक पर ब्लॉक किया तो उसे शादी का पता लगा है। दरोगा पर आरोप लगाया कि कानून की जानकारी के बाद भी उसने कानून से खिलवाड़ किया है।
किसी से नहीं करूंगी शादी, अकेले बिताऊंगी जिंदगी
युवती ने कहा कि दरोगा प्रेमी ने समाज और परिवार के सामने उसकी छवि खराब की है। अब वह किसी से शादी नहीं करेगी और जीवनभर अकेले रहेगी। इस स्थिति का परिणाम आत्मदाह है। युवती के मुताबिक इस हालत में उससे कोई विवाह नहीं करेगा। प्रेमी जब दरोगा बनने की तैयारी कर रहा था तो उसके पास पैसे नहीं थे। दो साल तक उसी ने अपने साथ रखकर खर्चा किया। पद और पैसा मिलने पर विश्वासघात कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन
युवती ने मिलक थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ शिकायत की है, इस मामले में हमने रामपुर एसपी को जांच का निर्देश दिया है।
-पीसी मीना, एडीजी, बरेली जोन