{"_id":"67eae577d9aca2381b08bbaa","slug":"friend-cheated-rs-123-lakh-withdrawn-from-account-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103993-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोस्त ने दिया धोखा, खाते से 1.23 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोस्त ने दिया धोखा, खाते से 1.23 लाख निकाले
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक कलियुगी दोस्त ने अपने दोस्त के बैंक खाते से यूपीआई डिजिटल भुगतान के माध्यम से एक लाख 23 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर आरोपी दोस्त को हत्या की धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी सुरेंद्र कुमार झांसी के थाना सकरार के गांव अजरार निवासी राहुल के साथ एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता था। सुरेंद्र कुमार का पंजाब नेशनल बैंक शाखा दोहना में खाता था। राहुल और सुरेंद्र कुमार के बीच एक ही फैक्टरी में काम करने की वजह से दोस्ती हो गई थी। राहुल ने किसी तरह सुरेंद्र कुमार के बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को कनेक्ट कर लिया। इसके बाद राहुल डिजिटल भुगतान के माध्यम से सुरेन्द्र कुमार के बैंक खाते से पिछले साल 10 अप्रैल 2024 व 17 अप्रैल को 1.23 लाख रुपये अपने परिवार के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में सुरेंद्र को इसकी जानकारी हुई। कोर्ट ने मामले में भोजीपुरा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी कई नंबरों से कॉल कर हत्या की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद