Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters swindled Rs 4 lakh and supplied substandard condoms in Bareilly

UP News: कंडोम सप्लाई करने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये, जालसाजों पर रिपोर्ट; जानिए पूरा मामला

Sun, 01 Mar 2026 04:09 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 04:09 PM IST
सार

बरेली में जालसाजों ने कंडोम सप्लाई के नाम पर एक कारोबारी से चार लाख रुपये ठग लिए। बाद में घटिया कंडोम की सप्लाई कर दी। पीड़ित कारोबारी ने बारादरी थाने में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Fraudsters swindled Rs 4 lakh and supplied substandard condoms in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जालसाजों ने खुद को कंडोम सप्लाई करने वाली फर्म का कर्मचारी बताकर कारोबारी से चार लाख रुपये ले लिए। कंडोम की पूरी भी सप्लाई भी नहीं की। जो आपूर्ति दी, वह भी घटिया निकली। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दुर्गानगर निवासी विवेक पटेल ने इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि वह बीएलवाई फर्म के प्रोपराइटर हैं। उनकी फर्म रामगंगानगर बिचपुरी में काम करती है। विवेक के दफ्तर में मठ कमल नयनपुर  बीडीए कॉलोनी निवासी अमित जौहरी आया। अमित ने बताया कि वह एएसएम शाइशा प्रोफिलेक्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। अमित ने अतुल का परिचय कराते हुए बताया कि यह हमारे साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी को बातों में फंसाया 
दोनों ने अपनी कंपनी के कंडोम दिखाए। दोनों ने बताया कि उनकी कंपनी सरकारी अस्पतालों में एक नामी ब्रांड के कंडोम की सप्लाई करती है। अब कंपनी खुले बाजार में दूसरे नाम से कंडोम ला रही है। इसलिए सुपर स्टॉकिस्ट की आवश्यकता है। बताया कि डिस्ट्रिब्यूटर और रुपये की जिम्मेदारी उनकी होगी। इनकी टीम में प्रयागराज का प्रशांत द्विवेदी, नई दिल्ली का  प्रदीप पांडेय, हापुड़ का रानू शंकर शर्मा, ग्रेटर नोएडा का धीरज और शाहबाद बरेली निवासी अमित बघेल उर्फ विक्की शामिल हैं। प्रशांत ने विवेक की बात शशांक शेखर गौड़ से कराई। 
विज्ञापन

शशांक ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताकर औरंगाबाद बुलाया। विवेक ने झांसे में आकर चार लाख रुपये इन लोगों को दे दिए। इसके बाद भी माल की सप्लाई नहीं हुई। निर्माण नहीं होने का बहाना बनाया। ज्यादा कहा तो पचास हजार रुपये कीमत के घटिया कंडोम भेज दिए। जब रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed