फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters removed the temporary structures before inspection

Bareilly News: जालसाजों ने निरीक्षण से पहले ही हटा दिए अस्थायी ढांचे

Wed, 25 Sep 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters removed the temporary structures before inspection
बीसलपुर। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में घपलेबाजी का मामला सुर्खियों में आया तो जांच समिति गठित कर दी गई। इसकी भनक लगते ही जालसाजों ने भूखंडों पर बने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए। जांच टीम निरीक्षण के लिए पहुंची तो कई भूखंडों पर कोई अस्थायी निर्माण नहीं मिला।
विज्ञापन



डीएम की ओर से गठित जांच समिति के सदस्य एसडीएम नागेंद्र पांडेय और एनएचएआई के सहायक अभियंता ने कई गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें ढांचे नहीं मिले। एक ग्रामीण ने बताया कि हाईवे की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रुद्रपुर, बरेली, मेरठ, लखनऊ आदि शहरों के माफिया ने स्थानीय लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। जमीन खरीदकर माफिया ने सर्वे शुरू होने से पहले ही स्थायी व अस्थायी निर्माण करा लिए। इस आशय की शिकायत तत्कालीन डीएम से भी की गई थी। तब कुछ लोगों को नोटिस भी जारी हुए थे, पर डीएम के तबादले के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन



वर्जन
स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इस सप्ताह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। - नागेंद्र पांडेय, एसडीएम
------
रिंग रोड मामले की सुनवाई अब पहली अक्तूबर को
बरेली। रिंग रोड के लिए सरनिया में अधिक मूल्यांकन के मामले में एनएचएआई के आर्बिट्रेशन पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब पहली अक्तूबर को इस पर सुनवाई होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई को बरेली में रिंग रोड बनाना है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जमीन और परिसंपत्तियों का जो मूल्यांकन एनएचएआई की ओर से नामित निजी कंपनी ने किया है, उस पर सवाल उठ रहे हैं। एनएचएआई ने डीएम की अदालत में आर्बिट्रेशन दायर किया था। सरनिया के गाटा 156 पर स्थित जिस संपत्ति के मूल्यांकन पर सवाल उठ रहे हैं, उस गोदाम का पहली बार 2.95 करोड़ रुपये मूल्यांकन किया गया था। जांच बैठी तो लोक निर्माण विभाग के मौजूदा अधिशासी अभियंता ने इसी गोदाम का मूल्यांकन 30 लाख रुपये से कम कर दिया। अब तीसरी बार लोक निर्माण विभाग के एनएच खंड के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव और पीएमजीएसवाई खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अभियंता मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, पर अभी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed