फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters duped a man of money by promising him a job in Saudi Arabia

Bareilly News: जालसाजों ने 1.65 लाख रुपये लेकर बावर्ची की नौकरी के लिए भेजा सऊदी, युवक से वहां करवाया ये काम

Wed, 31 Jul 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

बरेली में जालसाजों ने सऊदी अरब में बावर्ची की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक के पिता से 1.65 लाख रुपये लिए। युवक को सऊदी अरब के रियाद भेज दिया। वहां जाकर युवक को काम के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए।   

विज्ञापन
Fraudsters duped a man of money by promising him a job in Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शातिरों ने बावर्ची की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को सऊदी अरब भेज दिया। वहां युवक पर झाडू पोछा करने और गार्डन की सफाई करने का दबाव बनाया गया। युवक के पिता ने बारादरी थाने में शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


नवादा शेखान निवासी इफ्तखार अंसारी ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले रेनू और उसकी भाभी अंजुम उनके घर आए। बताया कि हमारा भाई रिजवान सऊदी में काम कर रहा है। वहां नौकरी निकली है जिसमें अच्छा वेतन दिया जाएगा। रेनू और अंजुम ने कहा कि अपने बेटे अजीम को हाउस कुक की नौकरी के लिए सऊदी भेज दो। कई दिनों तक झांसा देने पर इफ्तखार ने विश्वास कर लिया। 

विज्ञापन

जालसाजों ने कई बार में रकम ली 
सऊदी भेजने के लिए अजीम का मेडिकल और पीसीसी कराया। रेनू और अंजुम ने इफ्तिखार से कई बार में एक लाख 65 हजार रुपये ले लिए। अजीम को दिल्ली से सऊदी अरब के रियाद भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर अजीम को कपिल मिला। कपिल ने बताया कि तुम्हें पूरे घर के बर्तन धोने और झाडू लगानी है। बच्चों को भी नहलाना पडे़गा। समय बचेगा तो गार्डन की साफ सफाई करनी होगी। 

अजीम ने कहा कि वह कुक की नौकरी के लिए यहां आए हैं तो कपिल ने उससे 2500 रियाल छीन लिए। वहां अजीम को भूखे प्यासे रखकर कई तरह के काम करवाए। अजीम के पिता इफ्तखार ने टिकट करवाकर उसे वापस बुलाया। रेनू और उसकी भाभी से शिकायत की तो रुपये लौटाने का आश्वासन देने लगे। कई महीने बीतने पर दोबारा रुपये मांगे तो रेनू ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में रेनू, अंजुम और रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed