फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters created bogus firms using fake lease agreements evading taxes in Bareilly

Bareilly News: जालसाजों ने फर्जी किरायेनामे के जरिये बनाई बोगस फर्म, कर दिया 4.39 करोड़ रुपये का घपला

Sat, 01 Nov 2025 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 04:05 PM IST
सार

बरेली में बोगम फर्म बनाकर टैक्स के घपले का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा होने पर राज्य कर अधिकारी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Fraudsters created bogus firms using fake lease agreements evading taxes in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी किरायेनामा के जरिये बोगस फर्म बनाकर शातिरों ने 4.39 करोड़ रुपये के टैक्स का घपला कर दिया। जांच में पाया गया कि बोगस फर्म ने कागजों पर फर्जी क्रय विक्रय दिखाकर कर टैक्स चोरी की गई। बारादरी थाने में बरेली रेंज ए के राज्य कर अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


राज्य कर अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जौनपुर में पंजीकृत एक फर्म सर्वश्री विनोद इंटरप्राइजेज जांच में बोगस पाई गई थी। फर्म रजिस्ट्रेशन के लिए जिस ईमेल और फोन नंबर का इस्तेमाल किया गया था। उस पर अन्य फर्मों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था। इन फर्मों की जांच के आदेश दिए गए थे। इस क्रम में पीलीभीत बाईपास पर नवादा शेखान के पते पर दर्शायी गई फर्म सर्वश्री ठाकुर इंटरप्राइजेज की जांच जीएसटी पोर्टल पर की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: सात साल की मासूम से दरिंदगी के बाद छोटी बहन को क्रूरता से मारा; चकनाचूर हो गई थी सिर की हड्डी; दोषी को मृत्युदंड
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि फर्म ने कोई आयात नहीं किया लेकिन फर्म द्वारा कागजों पर तीन फर्मों को सप्लाई दिखाई गई। जांच में पाया गया कि फर्म का मालिक अभिषेक ठाकुर निवासी लोमा वैशाली बिहार बिना इनवर्ड प्राप्त किए फर्जी आपूर्ति घोषित कर टैक्स चोरी कर रहा था। अभिषेक ने फर्जी बिलिंग के जरिए करीब 2441.95 लाख रुपये की सप्लाई दिखाकर 439.55 लाख रुपये का अवैध आईटीसी पास ऑन किया। 

किरायेनामे के पते पर पहुंची टीम तो हुआ खुलासा 
बरेली रेंज ए के उपायुक्त टीम के साथ जब फर्म के पते पर जांच करने पहुंचे तो वहां एक मकान मिला। मकान पर फर्म का कोई बोर्ड नहीं था। मौके पर मिले वेदपाल ने बताया कि ठाकुर इंटरप्राइजेज नाम से कोई फर्म संचालित नहीं होती है। वेदपाल की पत्नी नीलम की तरफ से बनाए गए किरायेनामे को दिखाया तो बताया गया कि नीलम की मृत्यु 2021 में हो चुकी है जबकि किरायेनामा 2024 में बनाया गया था। 

आसपास अभिषेक का फोटो दिखाया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इस तरह स्पष्ट हो गया कि फर्म खोलने के लिए जिस किरायेनामा का प्रयोग किया गया है वह भी फर्जी है। अभिषेक ठाकुर के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी अभिषेक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed