फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud report against 11 people including the head of Kandharpur

Bareilly News: कांधरपुर की प्रधान समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against 11 people including the head of Kandharpur
बरेली। कॉलेज सोसाइटी की जमीन को फसली जमीन दर्शाकर विरासत दर्ज करवा ली गई। सोसाइटी के सचिव ने महिला ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लाल फाटक निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि वह जनवरी 2023 से शांतिकुंज बालिका इंटर कॉलेज श्रद्धा एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव हैं। सोसाइटी का गठन वर्ष 1999 में किया गया था। उपाध्यक्ष सोमवती शर्मा सोसाइटी का संचालन कर रही थीं। सोसाइटी की कांधरपुर गांव में 0.1260 हेक्टेयर जमीन है, इस पर शांतिकुंज बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल संचालित है। वर्ष 2020 में सोमवती की मृत्यु हो गई। इसके बाद कॉलेज के शिक्षक राजेश शर्मा ने कूटरचित दस्तावेज बना लिए। कांधरपुर की प्रधान ओमवती ने फर्जी प्रमाणपत्र जारी करवा दिया। फर्जी प्रमाणपत्र पर अलौकिक शर्मा, दीपक, जगमोहन सिंह और आकाश यादव ने साक्षी के तौर पर हस्ताक्षर किए। फर्जी दस्तावेज और प्रमाणपत्र के जरिये इन लोगों ने जनवरी 2024 में नायब तहसीलदार चौबारी से आदेश पारित करा लिया।
विज्ञापन

राजेश शर्मा ने फर्जी दस्तावेज के जरिये वारिसान प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया। सोसाइटी को बिना सूचना दिए इन लोगों ने जमीन को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ये लोग कॉलेज के भवन को ध्वस्त करने की योजना बना रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में राजेश शर्मा, इंदु शर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्रपाल, राकेश सिंह, जगमोहन, ओमवती, अलौकिक, श्रीकांत, दीपक और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed