फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud of Rs 300 crore in the name of giving parcel delivery franchise

300 करोड़ की ठगी: जालसाजों ने पार्सल डिलीवरी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों का ठगा, बरेली में मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 08:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Mon, 15 Jan 2024 08:01 AM IST
सार

बरेली में 300 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली की रोडेक्स स्मैप
लाजिस्टिक कंपनी ने ई-कामर्स साइट की पार्सल डिलीवरी के लिए फ्रेंचाइजी और मोटा कमीशन देने के नाम पर देशभर में कई लोगों से ठगी कर ली। पीड़ितों में बरेली के पांच लोग शामिल हैं। इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 300 crore in the name of giving parcel delivery franchise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में ई-कामर्स साइट की पार्सल डिलीवरी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक कंपनी के जालसाजों ने देशभर में कई लोगों से 300 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। बरेली के भी पांच लोगों से 19.90 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर ठगों के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बारादरी के गोल्डन ग्रीनपार्क निवासी पवन शर्मा, डोहरा रोड निवासी प्रिया सक्सेना, संसार एन्क्लेव निवासी राजेंदर राज, सुरेश शर्मा नगर निवासी विनय पटेल और प्रेमनगर के कीर्तिनगर निवासी क्षितिज रघुवंशी को दिल्ली की रोडेक्स स्मैप लाजिस्टिक कंपनी ने ई-कामर्स साइट की पार्सल डिलीवरी के लिए फ्रेंचाइजी और मोटा कमीशन देने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


कंपनी के मालिक सुदीप्तो मुखर्जी, सुब्रोतो मुखर्जी, कर्मचारी आदित्य, श्रेया, सचिन, संतोष, अमन गुप्ता, निखिल और नाहिद परवीन ने कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का प्रलोभन देकर लाखों रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब नहीं मिली फ्रेंचाइजी, तब पता लगा ठगी हुई 
कंपनी के लोगों ने ठगी करने के लिए फर्जी कागज भी दिखाए। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो कंपनी के लोगों से ई-मेल और फोन के जरिये संपर्क किया। उधर से रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। 

पीड़ितों का आरोप है कि देशभर में कई लोगों से 300 करोड़ रुपये की ठगी कर अब आरोपी विदेश भागने की फिराक में हैं। पीड़ितों ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने और कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

किससे कितनी हुई ठगी 
नाम         - धनराशि
पवन शर्मा    - 10,25,000
प्रिया सक्सेना - 5,11,000
क्षितिज रघुवंशी- 2,18,000
राजेंद्र राज    - 1,18,000
विनय पटेल  - 1,18,000

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed