Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud in depositing electricity bill through cheque exposed cashier suspended in Bareilly

Bareilly News: चेक के जरिए बिजली बिल जमा करने में घपला... 38 चेक में 36 बाउंस, कैशियर निलंबित

Mon, 07 Apr 2025 09:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

बिजली के तौर पर उपभोक्ताओं से नकद धनराशि लेकर गड़बड़ी की गई। जांच में पता चला कि 38 में से 36 चेक बाउंस हुए। इसका खुलासा होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Fraud in depositing electricity bill through cheque exposed cashier suspended in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद भी बिजली निगम में धांधली नहीं रुक रही है। अब उपभोक्ताओं से बिल की धनराशि नकद लेकर फर्जी चेक जमा करने का घपला उजागर हुआ है। जांच में 38 चेक में 36 बाउंस हुए हैं। प्रकरण में अर्बन क्षेत्र के कैशियर राहुल गुप्ता की मिलीभगत सामने आई है। मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही कैशियर को उच्चाधिकारियों ने निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कैशियर बिल जमा होने के बाद उपभोक्ताओं को रसीद भी देता था, लेकिन चेक क्लियर नहीं होते थे। यह खेल काफी समय से चल रहा था, लेकिन अधिकारियों तक मामला नहीं पहुंचा। मामला तब पकड़ में आया जब बैंक से 36 चेक बाउंस होने की रिपोर्ट विभाग को मिली। वहीं दो चेक पर तो हस्ताक्षर तक नहीं थे। इसके बाद भी कैशियर ने चेक लेकर रसीदें काट दीं। 
विज्ञापन


कनेक्शनधारकों के नाम से भी नहीं कटे हैं चेक
बिजली निगम को जो चेक मिले हैं वह अनवर हुसैन, हिमांशु रंजन, ज्ञानेश्वरी देवी, लव कुमार, कार्तिक इंटरप्राइजेज के अमित शर्मा के नाम से जारी हुए हैं। ये चेक कनेक्शनधारकों के नाम से अलग हैं। कोतवाली में चेक बाउंस होने के आधार पर चेक जारी करने वालों पर नामजद रिपोर्ट कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नहीं रुक रहा बिजली निगम में धांधली का खेल
बिजली निगम में धांधली का खेल नहीं रुक रहा। हाल ही में फरीदपुर में विजिलेंस की छापेमारी में विभाग के संविदा कर्मी के घर बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही 98 मीटर की बरामदगी हुई थी। इस मामले में अभी जांच चल ही रही है और संविदा कर्मचारी की सेवाओं को भी समाप्त कर दिया गया है। अब चेक जमा कर रसीद देने का दूसरा मामला सामने आ गया है। दोनों ही मामलों में विभाग के स्तर से भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed