{"_id":"5df158e28ebc3e88217d217d","slug":"fraud-bareilly-news-bly387660792","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार दोनों दरोगा और सिपाहियों का गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार दोनों दरोगा और सिपाहियों का गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान से सात लाख वसूली का मामला
बरेली। अलीगंज थाने में प्रधान को अफीम तस्कर बताकर सात लाख रुपये वसूलने के आरोपी दो दरोगा और दो सिपाहियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। विभाग की किरकिरी कराने वाले इन आरोपियों का हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अब कोर्ट से उनके गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए अर्जी देगी।
मझगवां की ग्राम पंचायत ढकिया के प्रधान छत्रपाल ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ अलीगंज थाने का घेराव कर दरोगा नितिन शर्मा, मुकेश कुमार और सिपाही देवेंद्र तथा धनंजय सिंह पर सात लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। आरोप था कि आठ दिसंबर को धनंजय सिंह ने एक होमगार्ड के साथ उनकी स्कॉर्पियो को भीकमपुर के पास रोक लिया। अफीम होने की बात कहकर उन्हें गैनी चौकी ले जाया गया। वहां से दरोगा और सिपाही उन्हें जंगल में ले गए। दरोगा नितिन ने अपने पास से अफीम उनके हाथ पर रखकर वीडियो बना ली। जेल भेजने की धमकी देकर सात लाख रुपये वसूल लिए। सीओ आंवला की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया। प्रधान ने चारों के खिलाफ थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब से आरोपी फरार हैं। उनके मोबाइल भी बंद हैं, इसकी वजह से सर्विलांस से भी उनकी तलाश नहीं हो पा रही है। सूत्र बताते हैं कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ और इलाहाबाद में वकीलों के चक्कर काट रहे हैं।
चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। एक-दो दिन में ही वह नहीं मिले तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दी जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी