{"_id":"5d3b4f568ebc3e6cac6477f6","slug":"fraud-bareilly-news-bly3701681196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बहाने गरीबों के लाखों रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बहाने गरीबों के लाखों रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहन-भाई समेत तीन जालसाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर आधा दर्जन गरीबों के लाखों रुपये हड़प लिए। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो शुक्रवार को पीड़ितों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की।
ठगी का शिकार हुए बीडीए कॉलोनी तुलाशेरपुर निवासी शीतल श्रीवास्तव, जयदेवी, दुलीराम, विमला देवी, शिव कुमार और रामपाल ने बताया कि दिसंबर 2018 में पीर बहोड़ा निवासी महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, मकान, प्लाट और लोन दिलाने को कहा था। उसके झांसे में आकर शीतल ने 40 हजार, जयदेवी ने 79 हजार, दुलीराम ने 62 हजार, विमला ने 1.25 लाख, रामपाल ने 60 हजार और शिवकुमार ने 40 हजार रुपये दिए थे। गरीबों ने यह रकम अपने जेवर और मकान गिरवीं रखकर जुटाई थी। आठ महीने बीतने के बावजूद उन्हें न मकान मिला और न लोन मिला। महिला के साथ इस जालसाजी में उसका भाई और भाभी भी शामिल रहे। जालसाजों ने रकम के साथ एक-एक चेक और आधार की फोटो प्रति ली थी, जिसे लौटाने से भी इनकार कर दिया।
आरोपियों ने दुलीराम और विमला देवी के नाम एक प्लाट का एग्रीमेंट कराया था। वे निर्माण कराने गए तो दोनों प्लाट दूसरे के निकले। तब उन्हें एग्रीमेंट फर्जी होने की जानकारी हुई। उनके शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया। इज्जतनगर थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की।