फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fracture in the railway track near Bamiana station, Bareilly-Kasganj passenger saved from derailment

Bareilly News: बमियाना स्टेशन के पास रेल पटरी में फ्रैक्चर, डिरेल होने से बची बरेली-कासगंज पैसेंजर

Tue, 06 May 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Fracture in the railway track near Bamiana station, Bareilly-Kasganj passenger saved from derailment
बरेली। बरेली-बदायूं रेलखंड पर बमियाना स्टेशन के पास सोमवार को रेल पटरी में फ्रैक्चर हो गया। इस वजह से 55328 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर डिरेल होने से बच गई। बमियाना स्टेशन से पहले यह ट्रेन 80 मिनट खड़ी रही। बदायूं की ओर से आ रही 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर को भी बमियाना स्टेशन पर 65 मिनट रोकना पड़ा। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। प्रथम दृष्टया तापमान में उतार-चढ़ाव को इसकी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 7:34 बजे बरेली सिटी स्टेशन से बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। रामगंगा स्टेशन से पांच किलोमीटर आगे, बमियाना स्टेशन से दो किलोमीटर पहले पुल संख्या 357 के पास पटरी में फ्रैक्चर हो गया था। की मैन विनोद कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान इसे देख लिया।
विज्ञापन

उसने कंट्रोल रूम और बमियाना स्टेशन को सूचना दी और लोको पायलट को अलर्ट करने के लिए पटरी पर पटाखे लगा दिए। की मैन खुद भी लाल झंडी लेकर ट्रैक पर खड़ा हो गया। पटाखों की आवाज सुनकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सतर्कता से हादसा होने से बच गया। इज्जतनगर से पहुंची तकनीकी टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



लगाया गया कॉशन
पुल संख्या 357 के पास फिलहाल ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यहां अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति का कॉशन लगा दिया गया है। बरेली से बदायूं होते हुए चलने वाली रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस की रफ्तार भी यहां कॉशन के कारण घट जाएगी।
पटरी में आया एक इंच से ज्यादा गैप
मौके पर पटरी में एक इंच से ज्यादा का गैप आ गया था। रेल पथ और संचालन विभाग की कमेटी मामले में विस्तृत जांच करेगी। बीते महीनों में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिश रचे जाने के मामले भी सामने आए थे। इन पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।



--
बमियाना स्टेशन के पास रेल पटरी में फ्रैक्चर हुआ था। इससे बरेली सिटी-कासगंज और कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं। अब संचालन सामान्य है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। - संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed