फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four Train Cancelled between Ambala and Chandigarh till December 12

Train Cancelled: चार ट्रेनें 12 दिसंबर तक अंबाला से चंडीगढ़ के बीच निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी समस्या

Tue, 07 Nov 2023 10:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 10:02 AM IST
सार

अंबाला में 35 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिसंबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Four Train Cancelled between Ambala and Chandigarh till December 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंबाला में 35 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिसंबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया है। सोमवार को रेलवे ने चार ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण की सूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट अंबाला- चंडीगढ़ के बीच 13 नवंबर से 12 दिसंबर और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट 22356 चंडीगढ़-अंबाला अंबाला के बीच नौ नवंबर से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के अप-डाउन में 10-10 फेरे प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन


नियमित चलने वाली 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला से चंडीगढ़ के बीच सात नवंबर से 11 दिसंबर और 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अंबाला के बीच आठ नवंबर से 13 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस नियमित ट्रेन के इस दौरान 35-35 फेरे प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच अनारक्षित ट्रेन लगाएगी एक फेरा
त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बरेली होते हुए अप-डाउन 36 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन भी शुरू हो चुका है, लेकिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है। ऐसे में रेलवे पश्चिमी बंगाल के अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच एक अनारक्षित ट्रेन भी चलाएगा। यह ट्रेन एक फेरा लेगी।

05488 अलीपुरद्वार-दिल्ली त्योहार स्पेशल सात नवंबर को सुबह आठ बजे अलीपुरद्वार से चलेगी। मालदा, न्यू जलपाईगुड़ी के बाद बिहार के कटिहार, खगड़िया, बेगू सराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आठ नवंबर को शाम 7:13 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां हाल्ट लेने के बाद यह ट्रेन नौ नवंबर को तड़के चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। सोमवार को रेलवे ने ट्रेन का टाइम लेबल जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed