फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four thousand traders will participate in the Golden Jubilee celebrationsFour thousand traders will participate in the Golden Jubilee celebrations

Bareilly News: स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे चार हजार व्यापारी

Thu, 03 Aug 2023 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four thousand traders will participate in the Golden Jubilee celebrationsFour thousand traders will participate in the Golden Jubilee celebrations
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को हाइडिल गेस्ट हाउस सिविल लाइंस में हुई। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल का स्वर्णिम इतिहास बता रही रथयात्रा 21 सितंबर से फिर शुरू होगी। बरेली में 23 व 24 दिसंबर को समारोह होगा।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शामिल होने की सैद्धांतिक अनुमति दी है। इसमें प्रदेशभर से करीब चार हजार पदाधिकारी भाग लेंगे। भामाशाह सम्मान कार्यक्रम होगा। राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की और सक्रिय भूमिका कैसे हो, प्रधानमंत्री की पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का क्या योगदान हो, औद्योगिकीरण से आत्मनिर्भर भारत में व्यापारियों की क्या भूमिका हो आदि बिंदुओं पर कार्यशाला भी होगी।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में स्थानीय निकाय चुनाव के कारण रथयात्रा वाराणसी में रोक दी गई थी, जो अब 21 सितंबर से शुरू होगी। यह रथयात्रा शेष 40 जिलों में भ्रमण करती हुई लखनऊ में संपन्न होगी। बैठक में महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, मनमोहन सब्बरवाल, दुर्गेश खटवानी, राजू अरोरा, ईशान सक्सेना, राजेश कटिहा, अंजनी गुप्ता, तरुण अग्रवाल, मोहसिन आलम, गोपेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed