फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four students drown during bath in Ramganga in Bareilly of uttar pradesh

यूपी: बरेली में रामगंगा में स्नान कर रहे चार छात्र डूबे, एक के पिता को लोगों ने बचाया

Sat, 24 Nov 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 24 Nov 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Four students drown during bath in Ramganga in Bareilly of uttar pradesh
स्नान करते हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को रामगंगा में दो अलग-अलग घाटों पर स्नान कर रहे चार छात्र डूब गए। दो छात्र चौबारी मेले के घाट और दो मीरगंज में गोरा घाट पर डूबे। देर शाम तक गोताखोर इनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। शनिवार तड़के फिर इन्हें खोजा जाएगा। शहर से सटे महेशपुरा ठाकुरान गांव निवासी राजमिस्त्री राजाराम अपने आठ वर्षीय बेटे सुमित को साथ लेकर सुबह साढ़े चार बजे रामगंगा में स्नान करने गए थे। 
विज्ञापन


दोनों सड़क पुल के नीचे रामगंगा में स्नान कर रहे थे। यहां गहरा जल होने से दोनों डूबने लगे। शोर मचा तो स्थानीय लोगों ने राजाराम को तो खींच लिया पर सुमित गहराई में चला गया। राजाराम ने शोर मचाया तो काफी देर बाद गोताखोर आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन भर बच्चे की तलाश की गई पर उसका पता नहीं लगा। सुमित गांव के ही प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र मेरठ के एक कॉलेज से बीफार्मा कर रहा है। 

वह बरेली के निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर काम भी करता है। धर्मेंद्र शुक्रवार को अपने दो साथियों बरेली निवासी धर्मेंद्र और आशीष के साथ चौबारी मेले में गया था। सुबह नौ बजे स्नान के दौरान वह गहरे पानी में बहने लगा। 

साथियों ने शोर मचाया पर मदद नहीं मिली। इससे वह डूब गया। सूचना पर परिवार के लोग आ गए। उन्होंने निजी गोताखोर लगाकर धर्मेंद्र को खोजा पर शाम तक उसका पता नहीं चला। 

शाम को धर्मेंद्र के पिता यशोदानंदन ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से प्रशासन के मदद न करने की शिकायत की। संतोष गंगवार के कहने पर डीएम ने गोताखोर लगाकर तलाश शुरू कराई लेकिन अंधेरा हो जाने पर अभियान रोकना पड़ा। 

शनिवार तड़के आठ गोताखोर फिर से धर्मेंद्र की तलाश करेंगे। इधर, मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रामगंगा के गोरा घाट पर भी दो छात्र डूब गए। उनका देर शाम तक पता नहीं लगा है। 

इनमें एक सिरोधी अंगदपुर गांव का 13 साल का राजवीर पुत्र अनोखेलाल कोरी तो दूसरा मीरगंज के मोहल्ला मेवात टीचर्स कॉलोनी निवासी सप्तऋषि शर्मा का 14 वर्षीय इकलौता बेटा हर्ष शर्मा है। हर्ष भाजपा मीरगंज मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed