फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four special trains were passing through Bareilly

बरेली होकर गुजर रहीं चार स्पेशल गाड़ियां

Wed, 05 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 05 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें चार स्पेशल गाड़ियां बरेली जंक्शन होकर चलाई जा रही हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस चलाई गई है। यह ट्रेन सुबह 7.10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचती और पांच मिनट ठहरने के बाद 7.15 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 11 नवंबर तक चलेगी। इसमें 1 एसी, 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर कोच हैं। ट्रेन नंबर 04997 बनारस-बठिंडा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस हर सोमवार को चलाई गई है। यह ट्रेन सुबह 8.22 बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर तीन मिनट बाद 8.25 बजे छूट जाती है। यह गाड़ी हर सोमवार को सात नवंबर तक चलेगी। इसमें 3 एसी और क्लीपर कोच हैं। इनके अलावा ट्रेन नंबर 82403 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलाई गई। यह ट्रेन शाम चार बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर दो मिनट बाद 4.02 बजे रवाना होती है। 12 अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन में 2 एसी व 3 एसी कोच  हैं। ट्रेन नंबर 82405 दरभंगा-नई दिल्ली सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व मंगलवार को चलाई गई। यह ट्रेन सुबह 7.26 बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर दो मिनट बाद सुबह 7.28 बजे चली जाती है। 11 अक्टूबर तक चले वाली इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी व 3 एसी कोच हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed