फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four special trains arrived today, 2031 workers arrived

आज आईं चार स्पेेशल ट्रेन, 2031 श्रमिक पहुंचे

Tue, 19 May 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four special trains arrived today, 2031 workers arrived
बरेली जक्शन पहुँची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सोमवार को जंक्शन पर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। तीन ट्रेनें श्रमिकों को जंक्शन पर उतारती हुई लखनऊ रवाना हो गईं, जबकि एक ट्रेन यहीं टर्मिनेट हो गई। सभी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जंक्शन पर पहली ट्रेन सहारनपुर-लखनऊ श्रमिक स्पेशल पहुंची। दोपहर एक बजे जंक्शन पहुंची इस ट्रेन से सात श्रमिक उतरे। सभी को जंक्शन पर ही रोक लिया गया। यह यात्री अलग-अलग शहरों के थे। दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर ढाई जामनगर से जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को जंक्शन पर टर्मिनेट कर दिया गया। इस ट्रेन से 1882 श्रमिकों को उतारा गया। इसके बाद सरकुलेटिंग एरिया में खड़ी रोडवेज बसों से श्रमिकों को घरों को रवाना किया गया। इसके बाद सहारनपुर से लखनऊ ट्रेन करीब नौ बजे पहुंची, जिससे 142 यात्री उतरे। इसके अलावा आनंद विहार से देवरिया वाली ट्रेन देर रात करीब 12.30 बजे पहुंची। जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सीएमआई संजीव दुबे, मेडिकल टीम की शायनी मौर्य, रुबी रस्तोगी, विपिन झा, राजीव रस्तोगी, अभिजीत आनंद आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed