फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four smugglers arrested with two-faced snake going to Nepal

नेपाल बेचने जा रहे दो मुंहवाले सांप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with two-faced snake going to Nepal
बहेड़ी में मिला दुर्लभ प्रजाती का दुमुहां सांप। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति का बताया, कीमत 10 से 12 लाख रुपये का अनुमान लगाया

विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने दो मुंह वाले सांप के साथ चार तस्करों को सोमवार सुबह को गिरफ्तार किया। तस्करों में एक सपेरा भी शामिल हैं। मुरादाबाद के जंगल से सांप को पकड़कर बहेड़ी लाया गया था। लक्जरी कार से सभी उसे नेपाल बेचने लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद चारों तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सांप को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।
इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ सुबह नौ बजे के करीब बाईपास पर नए रोडवेज के पास लक्जरी कार को रुकने का इशारा किया। इस पर तस्करों ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और चार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार की डिकी से एक दो मुंह वाला वाला सांप बरामद किया। पूछताछ में चारों की पहचान मोनिश निवासी मोहम्मदपुर, इस्तियाक अहमद निवासी कब्रिस्तान रोड, अखलाक अहमद निवासी इमामबाड़ा, बहेड़ी व सपेरे मेहरबान निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इसे मुरादाबाद के जंगल से पकड़ा है। नेपाल में इसका उपयोग प्रतिबंधित दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। कीमत करीब दस से 12 लाख रुपये बताई। सांप को सपेरे मेहरबान ने पकड़ा था। रविवार रात इसे बहेड़ी लाया था। सोमवार सुबह नेपाल में बेचने के लिए सभी जा रहे थे। सांप का रंग गहरा लाल, लंबाई तीन फिट 11 इंच, मोटाई मध्य से छह इंच व वजन करीब एक किलो सात सौ ग्राम है। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


चारो तस्कर वन्य जीवों की तस्करी का धंधा करते हैं। पहली बार यह पुलिस के हत्थे चढे़ हैं। जो दो मुंह वाला सांप पकड़ा गया है उसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। - रामानंद राय, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed