फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four people injured due to ambulance collides with divider on highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, रामपुर निवासी मरीज समेत चार लोग घायल

Sat, 18 May 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2024 01:10 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार रात एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। इससे एंबुलेंस में सवार मरीज, उसके तीन बेटे व चालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
four people injured due to ambulance collides with divider on highway in Bareilly
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार रात मरीज को लेकर अस्पताल आ रही एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मरीज समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव मधुपुरा के पिता-पुत्र और एंबुलेंस ड्राइवर को हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 वर्षीय अब्दुल सलाम ने बताया कि शुक्रवार रात वह एंबुलेंस से पिता नन्हे का पथरी का ऑपरेशन कराने के राममूर्ति अस्पताल आ रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास हाईवे पर एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। इससे उनके पिता नन्हे, अब्दुल सलाम, उनके भाई अकबर अली और नईम के साथ ही स्वार टांडा के ही गांव बाली निवासी एंबुलेंस ड्राइवर विकास घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed