फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people including a brother and sister riding a bike were injured in a collision with a dumper

Bareilly News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत चार घायल

Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four people including a brother and sister riding a bike were injured in a collision with a dumper
सिरौली। आंवला-शाहबाद रोड पर विशनपुरी बगिया चौराहे के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार भाई-बहन, भांजी सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। गांव लिलौर का 16 वर्षीय अभिषेक सिंह बाइक से अपनी शादीशुदा बहन 22 वर्षीय रीना, उसकी तीन साल की बेटी, दूसरी 14 वर्षीय बहन सीमा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। विशनपुरी चौराहे को पार करते समय आंवला की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गिर पड़े। घटना के समय वहां मौजूद पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। चारों घायलों को रामनगर अस्पताल भेजा। वहां से घायलों को बरेली रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

--
ट्रॉली में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर कार्रवाई
मीरगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित बाबू पुत्र इतवारी निवासी नदोसी थाना सीबीगंज ने बताया कि छह मई को उनकी पत्नी मंगो देवी गांव दुवाट थाना मिलक रामपुर से दावत खाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से अपने गांव लौट रही थी। तभी नेशनल हाईवे पर नल चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। तभी ट्राली में बैठे सात वर्षीय बेटे आयुष का हाथ कटकर अलग हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

--
कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर रेवती मोड़ के पास बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। सिरौली निवासी विशाल, कुंवर पाल अपनी बाइक से आंवला आ रहे थे। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई और दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुंवर पाल की हालत गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed