फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people detained after announcing protest

Bareilly News: विरोध-प्रदर्शन के एलान पर चार लोग नजरबंद

Sat, 12 Oct 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Four people detained after announcing protest
शाही। विवादित टिप्पणी मामले में महंत पर कार्रवाई न होने से खफा जमात-ए-मुस्तफा संगठन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने चार लोगों को नजरबंद कर दिया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात कर दिया।आला हजरत बरेली के संगठन जमात रजा ए मुस्तफा के द्वारा यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में शुक्रवार को कस्बे में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसी और पुलिस सतर्क हो गई। कस्बा के जमात के अध्यक्ष शवाब चौधरी, जुबैर कुरैशी, नवाब कुरैशी और फैजान अजहरी को बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने समझाया। चारों को शुक्रवार को दिन में 11 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक पुलिस की निगरानी में रखा गया। उपाध्यक्ष जुबैर कुरैशी ने बताया कि पुलिस के समझाने के बाद विरोध प्रदर्शन को उन्होंने टाल दिया था। इसके बावजूद उन्हें नजरबंद रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed