फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people crushed by a speeding car two died in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दो की मौत

Sat, 04 Oct 2025 06:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 06:35 AM IST
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में शुक्रवार को धनेटा-शीशगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंद दिया, जिससे दो की मौत हो गई। चारों मजदूर वाहन का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
Four people crushed by a speeding car two died in Bareilly
भानु प्रकाश और भोजराज - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

बरेली के शाही क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि परतापुर निवासी भानुप्रताप (35), भोजराज (40), हेतराम (33) और भजनलाल भुता थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। चारों परतापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। सुबह लगभग छह बजे शीशगढ़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार चारों मजदूरों को कुचलते हुए एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण दौड़े तो कार चालक सहित अन्य सवार भाग गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल में नया खुलासा: IMC मीडिया प्रभारी मुनीर अरेस्ट, मौलाना को खुश करने के लिए पोस्ट डाल भड़काया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई। घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी की जा रही थी, तब तक भानुप्रताप और भोजराज की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। हेतराम और भजनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

Four people crushed by a speeding car two died in Bareilly
मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद

शराब के नशे में धुत थे कार सवार
पुलिस को कार से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चालक और कार में बैठे लोग शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार इलाके में कई दिन से घूम रही थी। उधर, पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते हुए मजदूरों के परिजन आए।

उन्होंने बताया कि भानुप्रताप के परिवार में एक बेटा-एक बेटी, पत्नी मामूनी देवी, पांच भाई और दो बहनें हैं। वह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका सगा भाई हेतराम भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। भोजराज के परिवार में तीन बेटे और पत्नी शीला देवी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed