फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four patients died in Bareilly hospital

बरेली के अस्पताल में चार मरीजों की मौत, परिजन बोले- ऑक्सीजन की कमी से हुई

Mon, 26 Apr 2021 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 03:02 AM IST
सार

ऑक्सीजन संकट के बीच रामपुर बाग स्थित नारायण अस्पताल में चार मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया। गुस्साए तीमारदारों ने हंगामे के बीच ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर पथराव किया तो उसका स्टाफ भाग गया।

विज्ञापन
Four patients died in Bareilly hospital
परिजनों ने किया हंगामा... - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑक्सीजन संकट के बीच रामपुर बाग स्थित नारायण अस्पताल में चार मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया। गुस्साए तीमारदारों ने हंगामे के बीच ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर पथराव किया तो उसका स्टाफ भाग गया। तीमारदारों के आरोपों पर सफाई देने के लिए अस्पताल प्रशासन आगे नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूर दावा किया गया कि चारों लोगों की मौत ऑक्सीजन की वजह से नहीं बल्कि कार्डियक अरेस्ट से हुई हैं।

विज्ञापन


नारायण अस्पताल में थोड़े ही अंतराल के बीच जान गंवाने वाले चारों मृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दोपहर के वक्त अचानक अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया है। उनके कुछ सोच-समझ पाने से पहले ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी के लिए जूझ रहे उनके मरीजों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। इसके बाद एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतकों में शामिल बीसलपुर (पीलीभीत) के आनंद कुमार सिंह को फेफड़ों में दिक्कत होने के बाद 16 अप्रैल को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी सुमन के मुताबिक रविवार को अचानक छटपटाकर उनकी मौत हो गई। नवादा शेखान की बबली गुप्ता ने भी कुछ इसी तरह दम तोड़ा। दातागंज की एक महिला 21 अप्रैल को भर्ती हुई थीं। आनंद और बबली के साथ उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर बाग में ही रहने वाले अधिवक्ता जगदीश स्वरूप भटनागर इस अस्पताल करीब दस दिनों से भर्ती थे। रविवार दोपहर उन्होंने भी अचानक दम तोड़ दिया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

इधर यह दावा... ऑक्सीजन की कमी नहीं कार्डियक अटैक से हुई मौत
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने जिला सूचना विभाग के व्हाट्सअप ग्रुप पर एक ऑडियो टेप डालकर दावा किया कि जिले के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है न ही किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि नारायण अस्पताल में चारों मरीजों की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। 


ऑक्सीजन की आस में शिक्षिका की भी सांसें टूटीं
आलमपुर ब्लॉक में तैनात शिक्षिका नीतू सिंह की भी शनिवार को अचानक मौत हो गई। वह 20 अप्रैल से स्टेडियम रोड स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। पति अजय सिंह का आरोप है कि शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां ऑक्सीजन खत्म हो रही है लिहाजा वह मरीज को तीन सौ बेड अस्पताल ले जाएं। यह भी दावा किया कि उनकी वहां बात हो गई है। अजय ऑक्सीजन सपोर्ट पर नीतू को तीन सौ बेड अस्पताल ले गए लेकिन गेट पर ही ऑक्सीजन खत्म हो गई। जब तक अस्पताल से ऑक्सीजन मिलती, तब तक नीतू की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed