{"_id":"5d4c94698ebc3e6c926ad6db","slug":"four-month-old-fetus-thrown-in-hospital-waste-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: अस्पताल के कूड़ेदान में फेंका चार माह का भ्रूण, ऐसे आई सच्चाई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: अस्पताल के कूड़ेदान में फेंका चार माह का भ्रूण, ऐसे आई सच्चाई सामने
Fri, 09 Aug 2019 03:00 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:00 AM IST
सार
- एंबुलेंस चालक और एक महिला ने महिला के चार माह के भ्रूण को कूड़ेदान में फेंक दिया
- अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर सच्चाई सामने आ गई
- महिला आशा वर्कर मानी जा रही
विज्ञापन
भ्रूण को कूड़ेदान में फेंका
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन पहले जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई एक महिला की रक्तस्राव से हालत बिगड़ने पर गर्भपात के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन एंबुलेंस चालक और एक महिला ने उसके चार माह के भ्रूण को कूड़ेदान में फेंक दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मामला खुलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके बाद एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथी महिला के बारे में जानकारी लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डीसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने रखे कूड़ेदान में चार महीने का भ्रूण पड़ा है। पूछताछ और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
मैगलगंज के गांव हरनहा निवासी कल्लू की पत्नी गीता छह जुलाई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। अधिक रक्तस्राव के कारण गर्भपात करके भ्रूण निकाल दिया गया था।
डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर गुरुवार की रात ही उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। एंबुलेंस चालक महिला को वहीं निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। उसके साथ मौजूद महिला ने भ्रूण को अस्पताल के बाहर रखे डस्टबिन में फेंक दिया। यह महिला आशा वर्कर मानी जा रही है।