फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants of interstate vehicle theft Guddu Warsi gang arrested in Bareilly

Bareilly News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गुड्डू वारसी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, चोरी के तीन ट्रक बरामद

Wed, 22 May 2024 08:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 May 2024 08:17 PM IST
सार

एसटीएफ ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तीन ट्रक बरामद कर वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से फर्जी कागजात भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुराने और कंडम ट्रक फर्जी कागजात की मदद से चलाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Four miscreants of interstate vehicle theft Guddu Warsi gang arrested in Bareilly
वाहन चोर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र से उत्तराखंड निवासी अंतरराज्यीय वाहन चोर गुड्डू वारसी गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी के तीन ट्रक बरामद किए गए। फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रकों के संचालन के मामले में थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराकर इन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर के मुताबिक काफी समय से प्रदेश के कई जिलों में वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को सीओ अब्दुल कादिर अपनी टीम के दरोगा राशिद अली, संदीप आदि के साथ गैंग को पकड़ने के लिए बरेली-पीलीभीत हाईवे पर खड़े थे। 
विज्ञापन


सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में भट्ट तिराहे के पास गुड्डू वारसी गैंग ने चोरी के तीन ट्रक खड़े किए हैं। सूचना पर एसटीएफ पहुंच गई और वहां मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद तीनों ट्रकों के दस्तावेज मांगे। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए 
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम शराफत निवासी सहदौरा किच्छा थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, मुजाहिद खां निवासी मोहनपुर, थाना कैंट बरेली, शाकिर हुसैन निवासी पदारथपुर, थाना बिथरी चैनपुर और अंजुम निवासी शाहबाद दीवानखाना, थाना प्रेमनगर, बरेली बताया। एसटीएफ ने इनके कब्जे से तीन ट्रक, फर्जी दस्तावेज, चार मोबाइल बरामद कर लिए। 

पकड़े गए लोगों को थाना हाफिजगंज लाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। हिरासत में लिए लोगों ने बताया कि वह जिला ऊधमसिंह नगर के सितारगंज निवासी नवाब वारसी उर्फ गुड्डू वारसी उर्फ फिटवेल टेलर के गैंग के सदस्य हैं। पुलिस और एसटीएफ अब गुड्डू की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed