फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four members of a diesel-stealing gang arrested; weapons recovered.

Bareilly News: डीजल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, असलहा बरामद

Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four members of a diesel-stealing gang arrested; weapons recovered.
हाफिजगंज। सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे चोरी का 160 लीटर डीजल, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, डीजल निकालने के लिए प्रयोग किया गया प्लास्टिक पाइप, चार मोबाइल फोन, नकदी और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ नवाबगंज निलेश मिश्रा ने बताया कि दो जुलाई की रात हाफिजगंज थाना की पुलिस टीम हरहरपुर मटकली पुलिया पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि काली कार में चोरी का डीजल ले जाया जा रहा है। बताया कि गाड़ी में असलहा भी हैं। इसपर टीम ने पंडरी पुलिया पर घेराबंदी की। नौआ नगला गांव की ओर से आ रही कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार की डिकी से 160 लीटर डीजल और डीजल चोरी में इस्तेमाल किया गया 10 फुट लंबा प्लास्टिक पाइप मिला।
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने अपनी पहचान पीलीभीत के मुड़िया हुलास निवासी श्याम मिश्रा, भदपुरा निवासी अनुराग कश्यप, हाफिजगंज के नौआ नगला निवासी राजेश कुमार और क्योलड़िया के नकटी नारायणपुर निवासी ललित गंगवार बताई। चारों ने पूछताछ में सितारगंज, रुद्रपुर और बहेड़ी क्षेत्र में चोरी की बात कबूली। बताया, वे सड़क किनारे और ढाबों पर खड़े ट्रकों डीजल चुराकर सस्ते दामों में बेचते थे। बरामद डीजल 30 जून को बहेड़ी क्षेत्र के शेरगढ़ रोड बाइपास से चोरी किया गया था। ललित की तलाशी में 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला है। चार मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी थाने में आरोपियों के खिलाफ डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। बरामद कार के दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed