फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four-member team will investigate the buying and selling of benami properties in bareilly

Bareilly News: बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम, खेल करने वालों में खलबली

Sun, 21 Dec 2025 02:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 02:40 PM IST
सार

बरेली में बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
four-member team will investigate the buying and selling of benami properties in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में नौकर छत्रपाल सिंह के नाम बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करने वाले बिल्डर चरण पाल सिंह सोबती का नाम सार्वजनिक होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने तहसीलदार भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। यह टीम बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच करेगी। इससे बेनामी संपत्तियों के मालिकों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


आठ दिसंबर को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान जिला प्रशासन ने लिया है। डीएम के निर्देश पर गठित समिति में उप निबंधक प्रथम व द्वितीय के साथ ही राजस्व निरीक्षक ओमेंद्र पाल सिंह और जगदीश गंगवार को भी शामिल किया गया है। इन लोगों ने बिल्डर चरणपाल सिंह सोबती जैसे अन्य संदिग्ध मामलों में बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि बेनामी संपत्तियों के संबंध में विभिन्न स्रोतों से विवरण जुटाया जा रहा है। इसमें उप निबंधक प्रथम और द्वितीय की भी मदद ली जा रही है। दरअसल, अभी कुछ दिनों पहले ही बदायूं रोड, पीलीभीत बाइपास और डोहरा मार्ग पर कई फर्मों के विरुद्ध अवैध कॉलोनियां विकसित करने के संदर्भ में शिकायतें डीएम तक पहुंचीं हैं। आरोप है कि इन फर्म मालिकों ने भी अपने नौकरों के नाम बेशकीमती संपत्तियां खरीदी हैं। जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश पांडेय भी डीएम से इसकी शिकायत कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीलिंग की जमीन पर कब्जे का आरोप 
साउथ सिटी में तालाब, चकमार्ग और सीलिंग की जमीन को भी अवैध कॉलोनाी में शामिल कर लेने के आरोप हैं। सुपर सिटी में अधिकतर जमीन सीलिंग की बताई जा रही है। पांडेय ने शिकायत में दावा किया है कि हॉरीजोन कॉलोनी की जमीन जलमग्न और खाई की होने की बात राजस्व विभाग के खसरे में दर्ज है। बताया जा रहा है कि चरणपाल सिंह सोबती ने अपने नौकर छत्रपाल सिंह के नाम डोहरा और हरूनगला में 3.1918 हेक्टेयर कृषि भूमि बेहद सस्ते दामों पर खरीद रखी है। रामपुर जिले के बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में सोबती ने छत्रपाल के नाम जमीन खरीदी है, जिसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed