फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four hours jam at Hulasanagara crossing due to several vehicle breakdowns

कई वाहन खराब होने से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर चार घंटे जाम

Fri, 26 Nov 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four hours jam at Hulasanagara crossing due to several vehicle breakdowns
वाहन खराब होने से हुलासनगरा में लगा जाम।
तड़के दो ट्रक और एक रोडवेज बस खराब होने से लगा जाम, दोपहर तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात दो बजे एक रोडवेज बस और दो ट्रक हुलासनगरा क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खराब होने की वजह से करीब चार घंटे जाम लगा रहा। सुबह मीरानपुर कटरा पुलिस ने जाम को खुलवाया फिर भी दोपहर तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।
बुधवार रात करीब दो बजे बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहा एक ट्रक हुलासनगरा क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक्सेल टूटने के कारण खराब हो गया। इस वजह से जाम लगने लगा। इस बीच इससे करीब 50 मीटर पहले एक और ट्रक खराब हो गया। दो ट्रक एक ही साइड में खराब होने की वजह से जाम और बढ़ने लगा। तब वाहन एक साइड से धीरे धीरे निकलने लगे। सुबह करीब छह बजे शाहजहांपुर की ओर जा रही मेरठ डिपो बस पट्टे टूटने की वजह से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ही खराब हो गई।
विज्ञापन

वहीं सुबह के समय वाहनों का आवागमन ज्यादा होने की वजह से जाम बढ़ता चला गया, जो कि मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। हुलासनगरा चौकी पुलिस ने रोडवेज बस और दोनों ट्रकों को एक साइड कराकर बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को निकलाना शुरू किया। बरेली की ओर जा रहे शाहजहांपुर डीएम भी जांच में फंस गए। कटरा पुलिस ने उन्हें जाम से निकाला। रात दो बजे लगा जाम सुबह करीब आठ बजे के बाद खुल पाया। इसके बाद भी दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को अपने हाल पर छोड़कर भागा परिचालक
रोडवेज बस खराब होने की वजह से उसमें सवार यात्री पांच घंटे तक परेशान होते रहे। यात्रियों ने बताया कि बस खराब होने के बाद परिचालक बहाना बनाकर भाग गया। न तो उसने पैसे वापस किए और न ही कोई दूसरी बस का इंतजाम किया। बच्चे और महिलाएं बस में बैठे परेशान होते रहे लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पाया। बाद में यात्री अलग अलग वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed