{"_id":"616c80d803490a07621b3d68","slug":"four-hours-jaan-on-lucknow-highway-bareilly-news-bly463216968","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर चार घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे पर चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन
देर शाम हुई भयंकर बारिश के चलते नैशनल हाइवे पर लगा चार घंटे जाम।
- फोटो : BAREILLY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर अब बारिश की वजह से भी जाम लगने लगा है। रविवार को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के आसपास सड़क के गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम लग गया। शाम को चार बजे लगे जाम से लोग देर शाम आठ बजे तक जूझते रहे।
लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास सड़क पर बेशुमार गहरे गड्ढे हैं। अक्सर इन गड्ढों में वाहनों के फंसने और पलटने से जाम लग जाता है। वाहनों को जैसे-तैसे इन गड्ढों से बचकर निकालना पड़ता है। रविवार को बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के सामने यह मुश्किल खड़ी हो गई कि वे उनसे कैसे बचें। नतीजा यह हुआ कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई और इसी वजह से जाम लग गया।
इसी बीच कई ट्रेनें निकलने की वजह से क्रासिंग काफी देर तक बंद रही तो वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए और कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्रॉसिंग खुलने के बाद वाहनों ने फिर रेंगना शुरू किया। रात आठ बजे तक जाम लगा रहा जिसके बाद बारिश हल्की होने पर वाहनों की रफ्तार कुछ बढ़ी। फिर भी देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।