फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four depots of the region will be supported by 322 buses for the next 15 days.

Bareilly News: अगले 15 दिन 322 बसों के सहारे रहेंगे परिक्षेत्र के चार डिपो

Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Four depots of the region will be supported by 322 buses for the next 15 days.
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुक्रवार को भी रोडवेज बसों की रवानगी की गई। अब तक परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 500 रोडवेज बसों को प्रयागराज भेजा जा चुका है। ये बसें 15 दिन तक प्रयागराज में शटल सेवा और आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने का काम करेंगी।
विज्ञापन

परिक्षेत्र की 707 बसों में से 510 के जाने के बाद बेड़े में 197 बसें बचेंगी। इसके अलावा चारों डिपो में 125 अनुबंधित बसें भी हैं। अब 15 दिनों तक परिक्षेत्र के चारों डिपो इन्हीं 322 बसों के सहारे काम चलाएंगे। दिल्ली, हल्द्वानी, जयपुर, देहरादून, टनकपुर, लखनऊ रूटों पर समस्या बढ़ने लगी है। इस बीच रोडवेज ने बसों के फेरों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रूट की शेष बसों को अतिरिक्त फेरों के लिए चलाया गया। अनुबंधित 125 में से अब तक 65 बसों के मालिकों ने ही बसों पर दो-दो चालक उपलब्ध कराए हैं। लगातार बसों के संचालन के लिए बस मालिकों को दो-दो चालक उपलब्ध कराने के आदेश चार दिन पहले ही दे दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्षेत्र को 10 नई बसें और मिलीं
बसों की प्रयागराज रवानगी के बीच शुक्रवार को परिक्षेत्र को 10 और नई बसें मिल गईं। देर रात कानपुर से ये बसें क्षेत्रीय कार्यशाला पहुंच गईं। इन बसों को भी शनिवार को प्रयागराज रवाना कर दिया जाएगा। सोमवार तक 18 और नई बसें बरेली आ जाएंगी।



--
प्रयागराज के लिए अब तक 500 बसों को रवाना किया जा चुका है। 10 और बसों को शनिवार को भेजा जाएगा। परिक्षेत्र में अनुबंधित और निगम की शेष 322 बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। किसी रोड पर बसों की कमी के कारण समस्या नहीं होने दी जाएगी। - धनजी राम, सेवा प्रबंधक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed