फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four days of relief, cold wave will run again

चार दिन राहत, फिर चलेगी शीतलहर

Sun, 29 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four days of relief, cold wave will run again
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

सुबह, शाम रहेगा कोहरा, बादल छाएंगे मगर बारिश न होने का अनुमान

विज्ञापन
बरेली। हवाओं की दिशा बदलने के बाद सर्द मौसम से कुछ हद तक राहत मिली है। दिन में खिल रही तेज धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है मगर रात में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक दिन में धूप खिलने और सुबह शाम कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। वहीं, इसके बाद हल्के बादल मंडराएंगे मगर बारिश न होने की बात कही है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, सोमवार बुधवार को हल्की बारिश की उम्मीद थी मगर उच्च वायुदाब क्षेत्र होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अगले चार दिन में हवा की दिशा स्थिर रहने की वजह से मौसम का मिजाज दिन में गर्म और रात में सर्द ही रहेगा। इसके बाद हवाओं की दिशा के बदलने यानी पश्चिम उत्तर पश्चिम होने के बाद फिर शीतलहर का कहर हावी होगा। हल्के बादल भी मंडराएंगे मगर उच्च वायुदाब में शहर होने से बारिश की उम्मीद नहीं है। अगर कुछ इलाकों में अनुकूल माहौल बना तो हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। नमी 95 फीसदी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed