फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four copycats, guess paper and slip bundle caught in law exam

Bareilly News: विधि परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची, गेस पेपर और पर्ची नत्थी

Fri, 24 Jan 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Four copycats, guess paper and slip bundle caught in law exam
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की चल रही विधि परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी चार नकलची पकड़े गए। सभी को अनुचित साधन प्रयोग की पुस्तिका में दर्ज करते हुए कॉलेजों ने रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी है। एक नकचली सीसीटीवी कैमरे से पकड़ा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए परीक्षार्थियों में बीए एलएलबी का एक छात्र क्लासिक लॉ कॉलेज, एक एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर और दो पांचवें सेमेस्टर बरेली कॉलेज के रहे। जिनकी उत्तरपुस्तिका के साथ पर्चियां और गेस पेपर को नत्थी किया गया है। परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह के मुताबिक परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने और निगरानी मुस्तैद रखने के लिए त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान, कक्ष निरीक्षक, सचल दल और प्राॅक्टोरियल बोर्ड टीम सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। ऐसे में नकल कर बच जाना बेहद मुश्किल है। यही वजह है कि सचल दल के निरीक्षण में नकलची पकड़े जा रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति विश्वविद्यालय की अनुचित साधन प्रयोग समिति करेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मिड टर्म परीक्षा में शिक्षिका से भिड़ने वाली छात्रा 15 दिन के लिए सस्पेंड
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मिड टर्म परीक्षा के दौरान टोकने पर बाहरी युवक को बुलाकर शिक्षिका से भिड़ने वाली छात्रा को नोटिस भेजने के साथ अब उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। साथ ही, युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना बारादरी में तहरीर दी है।

प्राचार्य प्रो. ओपी राय के मुताबिक कॉलेज परिसर में शिक्षक, शिक्षिका से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीफ प्रॉक्टर के जरिए छात्रा को नोटिस जारी करा दिया गया है। साथ ही, उसके सस्पेंड किया गया है। 28 जनवरी तक नोटिस का जवाब मांगा गया है अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, बाहरी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना में तहरीर दी गई है। कहा कि कॉलेज परिसर में कक्षाएं चलने के दौरान ही बाहरी युवक का प्रवेश वर्जित है। परीक्षा के दौरान प्रवेश बेहद गंभीर मामला है। रियायत की गुंजाइश नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed