फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four children died by drowning in water in 24 hours young man killed by crocodile

Bareilly News: 24 घंटे में चार बच्चों की पानी में डूबकर मौत, युवक को मगरमच्छ ने मार डाला

Sun, 14 Jul 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

हाफिजगंज इलाके में रविवार को एक बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। वह खंती में भरे पानी में नहा रहा था। उसी दौरान घटना हुई। एक दिन पहले इसी इलाके में दो बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए थे। दोनों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Four children died by drowning in water in 24 hours young man killed by crocodile
मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद में बाढ़ और बारिश का पानी जानलेवा बन गया। हाफिजगंज इलाके में 24 घंटे में तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इनमें दो बच्चे शनिवार को बहगुल नदी की बाढ़ में डूब गए थे। रविवार को एक बच्चा खंती के पानी में डूब गया। उधर, फरीदपुर इलाके में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसका शव निकाला। भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने मार डाला। उसका शव रविवार सुबह बरामद हुआ। 

विज्ञापन


हाफिजगंज निवासी अजय गंगवार का नौ वर्षीय पुत्र भुवनेश रविवार सुबह मोहल्ले के ही एक अन्य बच्चे का साथ गया था। दोनों बच्चे खंती में भरे बारिश के पानी में नहाने लगे। गहराई के कारण खंती में पानी ज्यादा था। इसका अंदाजा बच्चों को नहीं था। दोनों डूबने लगे। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को निकाला। इनमें भुवनेश की मौत हो गई। दूसरा बच्चा सही सलामत है। वहीं भुवनेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


तालाब में डूबा बालक, मौत
फरीदपुर इलाके में बच्चों के साथ बाढ़ देखने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र धीरज उर्फ राजा (8) बच्चों के साथ गांव से बाहर बाढ़ देखने गया था। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके घंटों बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी व फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने मार डाला 
भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र में साथियों के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। रविवार को उसका शव बरामद हुआ। भदपुरा ब्लॉक के जरपा मोहनपुर गांव निवासी राम सिंह राठौर का बेटा रविन्द्र कुमार (18) अपने साथियों अजीत कुमार और नन्हे के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय नदी में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। 

साथियों ने नन्हे को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी परमेश्वरी ने ग्रामीणों की मदद से नदी में मगरमच्छ और युवक की तलाश कराई पर कोई पता नहीं चला। रविवार को सुबह रविंद्र का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed