फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four businessmen who provided accounts to cyber thugs sent to jail

Bareilly News: साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने वाले चार धंधेबाज भेजे जेल

Thu, 27 Jun 2024 06:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Four businessmen who provided accounts to cyber thugs sent to jail
बरेली। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की कई घटनाओं में ऐसे गिरोह के शामिल होने का पता लग रहा था जो शहर में ही सक्रिय हैं। काफी समय से साइबर थाने की टीम इनकी तलाश में थी। बुधवार को दरोगा अमित कुमार व उनकी टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें भोजीपुरा थाने के गांव मेमोर गौटिया निवासी पंकज गंगवार, शेरगढ़ थाने के गांव नगरिया कलां निवासी हरेंद्र कुमार, राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव धरवारी निवासी वीरेंद्र सिंह व मैनपुरी के थाना बेवर के गांव हरदुआ निवासी अजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके पास से कई पासबुक, कई चेक, पैनकार्ड, आधार कार्ड व बैंकों की मुहर बरामद हुई हैं। एसआई अमित कुमार ने पूछताछ की तो पता लगा कि ये लोग टेलीग्राम व फेसबुक पर चल रहे ग्रुप के जरिये लोगों की जानकारी जुटाने का काम करते थे। साथ ही साइबर अपराधियों के लिए खातों का इंतजाम व दूसरे व्यक्ति की आईडी पर सिम का जुगाड़ करते थे। इस काम के लिए खाताधारक को ठगी की रकम में से दो या तीन फीसदी देने का लालच भी देते थे। खाते खुलवाकर उनके डेबिट कार्ड आदि पास रख लेते थे। बरेली की कुछ घटनाएं भी इनके जरिये खोलने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed