Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four bankers suspended for scam in Kanman branch of cooperative bank in Bareilly

UP News: बरेली में अब सहकारी बैंक की कनमन शाखा में 48.81 लाख का घोटाला, प्रबंधक सहित चार निलंबित

Fri, 11 Jul 2025 08:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

Bareilly News: जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में हुए घोटाले की जांच अभी चल रही है। इस बीच एक और शाखा में घोटाले का खुलासा हुआ है। यहां भी फर्जी खातों के जरिए किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का पैसा हड़पा गया। 

विज्ञापन
four bankers suspended for scam in Kanman branch of cooperative bank in Bareilly
जिला सहकारी बैंक का प्रधान कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली जिले में फरीदपुर के बाद अब जिला सहकारी बैंक की कनमन शाखा में 48.81 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। महाप्रबंधक ने शाखा प्रबंधक हितेंद्र सिंह राठौर, कैशियर मुरारी लाल, देव सिंह और प्रह्लाद को निलंबित कर दिया है। अनुभाग अधिकारी सूरज कुमार सिंह ने शाखा प्रबंधक हितेंद्र सिंह राठौर, कैशियर देव सिंह, मुरारी लाल, दीपक पांडेय, चंद्र प्रकाश गंगवार और प्रहलाद कुमार सागर के विरुद्ध देवरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दो आरोपी फरीदपुर के मामले में भी शामिल 
इनमें से कैशियर दीपक पांडेय और चंद्र प्रकाश फरीदपुर शाखा में हुए 1.31 करोड़ के गबन के आरोपी हैं। दोनों पहले से ही निलंबित चल रहे हैं। दोनों पर यह दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर के मुताबिक, शाखा प्रबंधक हितेंद्र सिंह राठौर इज्जतनगर का रहने वाला है। कैशियर मुरारी लाल सेंथल हिमकरपुर के गांव चमरौआ, देव सिंह सुभाषनगर, प्रह्लाद सागर बानखाना चौराहा, चंद्र प्रकाश गंगवार रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने तुलसीनगर में रहते हैं। दीपक पांडेय लखनऊ में कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बैंक घोटाला: फर्जी खातों में आधार मैप कर हड़पी किसानों की 'सम्मान निधि', जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अनुभाग अधिकारी ने पुलिस को बताया है कि सभी छह आरोपियों ने संगठित होकर यह गबन किया है। किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन की धनराशि फर्जी व फेंक खातों में मंगाकर उसे हड़प लिया है।

मिलकर किया खेल
नवाबगंज शाखा के कैशियर प्रह्लाद सागर ने अपनी यूजर आईडी से कनमन शाखा के निष्क्रिय खातों में दूसरों का आधार लिंक किया। कनमन शाखा में हुए गबन में भी फरीदपुर शाखा के दोनों कैशियर दीपक पांडेय व चंद्र प्रकाश के नाम सामने आए हैं। स्पष्ट है कि ये आपस में मिलकर घोटाला कर रहे थे। फिलहाल, महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने जिले की सभी 26 शाखाओं में जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed