फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused named in Sattar murder case arrested by police

Bareilly News: सत्तार हत्याकांड के नामजद चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Four accused named in Sattar murder case arrested by police
सत्तर हत्याकाण्ड मे ंनामजद आरोपियो को जेल ले जाती पु​लिस
हाफिजगंज। सत्तार हत्याकांड के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने 22 माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध संबंधों के चक्कर में सत्तार की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

कस्बा हाफिजगंज निवासी सत्तार हुसैन का कंकाल 14 अप्रैल 2023 को हाफिजगंज की श्मशान भूमि के पास खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल का पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया था। मृतक सत्तार हुसैन के भाई अकबर ने कंकाल को अपने भाई का होना बताया था। उन्होंने तीन जून 23 को गांव के ही नन्हे, नूरजहां, मुनब्बर, छोटा उर्फ तसब्बर, मो. शाह व असगरी बेगम के खिलाफ भाई की हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए डीएनए टेस्ट करवाया, जिसमें पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतक सत्तार हुसैन कारचाेबी करवाता था। नशा आदि भी करता था। इसी बीच एक महिला से उसके संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद महिला उससे किनारा करने लगी, लेकिन मृतक सत्तार उसका पीछा कर उसके घर पहुंच जाता था। यह बात महिला व उसके परिवार आदि को नागवार गुजरी और उन्होंने सत्तार की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी नन्हे शाह निवासी रूढ़की बहेड़ी, मुनब्बर शाह निवासी बाजार मोहल्ला हाफिजगंज, छोटा शाह उर्फ तसब्बर शाह, नूरजहां निवासी रूढ़की बहेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed