फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former village head sent to jail after confessing to inciting religious conversion.

Bareilly News: धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की बात कबूली, पूर्व प्रधान को भेजा जेल

Sat, 11 Jul 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former village head sent to jail after confessing to inciting religious conversion.
मीरगंज। सैंजना गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शीशगढ़ इलाके के भुड़ासी गांव के पूर्व प्रधान प्रेमपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से धार्मिक प्रचार सामग्री, इसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें, हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए। उसने कबूला कि वह लोगों को ईसाई बनाने के लिए प्रलोभन दे रहा था, लेकिन सफलता से पहले गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सैंजना निवासी अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि वहां एक ग्रामीण के घर में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभा की गई। इसमें धार्मिक प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। आरोप है कि हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गईं। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा तो धार्मिक सभा होती मिली, पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह नगरिया सादात फाटक के सामने अंडरपास के नीचे से प्रेमपाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्रेमपाल ने स्वीकारा आरोप

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को ईसाई धर्म का प्रचारक बताया। पुलिस ने उसके पास से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रेमपाल ने बताया कि उसके काफी प्रयास के बाद भी इन लोगों ने ईसाई धर्म नहीं अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed