{"_id":"68bf4b1ba7d3cba155026f9f","slug":"former-soldier-returning-home-after-a-feast-goes-missing-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2657-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दावत खाकर घर लौट रहा पूर्व फौजी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दावत खाकर घर लौट रहा पूर्व फौजी लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खुर्द मामा के घर से दावत खाकर घर लौट रहे पूर्व फौजी की बाइक, चप्पलें, मोबाइल गोरा हेमराजपुर के पास रामगंगा नदी द्वारा कटी सड़क के नीचे पानी के किनारे सोमवार सुबह पड़ी मिली। इससे उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ और सेना की टीमों ने रात तक नदी में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार पूर्व फौजी प्रेमपाल निवासी गुलड़िया गौरीशंकर थाना सिरौली रविवार को बाइक से ठिरिया खुर्द में अपने मामा उमराय के यहां जन्मदिन की दावत खाने के लिए आए। देर रात दावत खाकर अपने घर गुलड़िया गौरीशंकर जाने के लिए वापस हो गए, लेकिन वह घर नही पहुंचे।
सोमवार सुबह गोरा हेमराजपुर के ग्रामीण सुबह 6:30 बजे खेतों पर जा रहे थे तो कटी रोड के नीचे एक बाइक, चप्पलें और मोबाइल फोन नदी किनारे पड़ा था। सूचना पर पुलिस और उनके परिजन पहुंच गए। गोताखोरों से भी मदद ली गई, लेकिन पूर्व फौजी नहीं मिले। लापता पूर्व फौजी के रिश्तेदारों एवं परिवार के लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। मीरगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने सभी लोगों को समझाकर शांत कराया। एनडीआरएफ टीम को बुलाया। उसके कुछ देर बाद सेना के जवान भी एक मोटरबोट लेकर पहुंच गए, लेकिन उनका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि रात तक ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। खोजने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
परिवार में मातम
पूर्व फौजी प्रेमपाल के डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रेमपाल स्टेट बैंक रामनगर में गार्ड की ड्यूटी करते थे।पत्नी रामवती का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रेमपाल दो बेटा और दो बेटियों का पिता है।
-- -- -
गोरा हेमराजपुर के पास कटी मिली दीवार
रोड कट जाने के कारण एक महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया था, ताकि कोई हादसा न हो। सोमवार सुबह पुल की दीवार टूटी मिली।