फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP Virpal and his supporters attacked doctor, report filed

पूर्व सांसद वीरपाल और उनके समर्थकों ने डॉक्टर पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jan 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former MP Virpal and his supporters attacked doctor, report filed
शिकायत करने पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मानसिक अस्पताल में तैनात हैं पीड़ित डॉक्टर, परिवार की महिलाओं से भी अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

घर के बाहर पेशाब करने से मना करने पर हुआ विवाद, वीरपाल ने आरोपों को निराधार बताया

बरेली। लंबे समय तक सपा जिलाध्यक्ष रहे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और उनके समर्थकों ने मानसिक अस्पताल के डॉक्टर और उनके भाई पर हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट की गई। जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। समर्थकों ने घर में घुसकर डॉक्टर के परिवार की महिलाओं से भी अभद्रता की। इस मामले में बारादरी थाने में पूर्व सांसद और उनके 12 समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने डॉक्टर और उनके भाई का मेडिकल परीक्षण कराया है। पूर्व सांसद ने आरोपों को निराधार बताया है।
डोहरा रोड निवासी शिक्षक राजपाल सिंह ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है कि वह शुक्रवार शाम अपने घर में थे। उनके भाई डॉ. पीपी सिंह मानसिक अस्पताल से ड्यूटी करके घर लौटे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनके घर के सामने दो लोग पेशाब कर रहे हैं, जबकि घर की महिलाएं और बच्चे सीढ़ियों पर बैठे थे। डॉ. पीपी सिंह ने इन लोगों को टोका तो उन्होंने आठ-दस लोग बुला लिए। कहा, वे वीरपाल सिंह के आदमी हैं। राजपाल के मुताबिक, आरोपी जातिसूचक शब्द कहते हुए उन्हें पीटने लगे। भाई डॉ. पीपी सिंह बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। जान बचाकर घर में भागे तो आरोपी भी घर में घुस आए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से भी धक्कामुक्की की। राजपाल के मुताबिक बाद में ये लोग उन्हें और उनके भाई को पकड़कर थोड़ी दूरी पर खड़ी कार के पास ले गए। कार में वीरपाल सिंह यादव बैठे थे। आरोप है कि वीरपाल सिंह ने भी उन्हें गाली दीं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। राजपाल और डॉ. पीपी सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

न तो मेरी उम्र मारपीट करने की है और न मेरा आचरण इस तरह का रहा है। मैं फरीदपुर से लौटते वक्त अपने परिचित के रेस्टोरेंट में चाय पी रहा था। मेरे साथ में एक और कार थी। एक लड़के ने हमारे साथ की एक कार में अपनी कार से टक्कर मार दी। हमारे साथ के लोगों ने उसे टोका तो विवाद हुआ होगा। मुझे तब पता चला जब दोनों पक्ष अंदर आए। मैंने दोनों पक्ष से बात करके सुलह करा दी। इसके बाद मैं चला आया। रात को पता चला कि एफआईआर कराई गई है। पुलिस जांच कर ले। मैं सहयोग को तैयार हूं। - वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed