फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former minister Azam Khan relative allegedly gives triple talaq to his wife

आजम खां के रिश्तेदार ने पत्नी को तीन तलाक देकर निकाला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Nov 2020 01:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Former minister Azam Khan relative allegedly gives triple talaq to his wife
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे आजम खां के रिश्तेदार ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एक संगठन की अध्यक्ष के साथ पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की। 

विज्ञापन


अधिकारियों के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, महिला और उसके मायके वालों के खिलाफ पहले से रिपोर्ट दर्ज है। नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यास्मीन जहां के साथ सैलानी निवासी महिला एसएसपी कार्यालय आईं। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी शादी पूर्व मंत्री आजम खां के समधी रिजवान खां के भांजे सैयद फहद अली से इसी साल 30 मई को हुई थी। दस लाख खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और कार की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जेठ पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि 31 अक्तूबर को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे धमकाते हैं कि शासन प्रशासन में उनकी अच्छी जान पहचान है। उनका कुछ नहीं बिगडे़गा। 

एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर बारादरी को कार्रवाई का आदेश दिया। इंस्पेक्टर ने महिला की तहरीर पर पति फहद, सास जरीना, जेठानी रूबी, जेठ आमिर और रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 


इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा का कहना था कि हाल ही में ससुराल वालों की ओर से महिला और उसके मायके वालों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। अब महिला ने आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed