फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former international players were discredited on social media

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर किया बदनाम

Sat, 26 Sep 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Former international players were discredited on social media
इमोजी - फोटो : amar ujala

फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर किए वायरल, डीएम और एसपी सिटी से शिकायत

विज्ञापन
बरेली। पूर्व अंतरराष्ट्रीय दो मूक बधिर खिलाड़ियों को उनका एक साथी सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है। आरोपी ने खिलाड़ी के फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले की शिकायत डीएम और एसपी सिटी से की गई है।
पीलीभीत बाईपास रोड कालोनी में रहने वाले एक मूक बधिर खिलाड़ी की अब रेलवे में नौकरी लग गई है और चक महमूद में रहने वाला दूसरा खिलाड़ी कारोबार कर रहा है। आरोप है कि उनका एक साथी खिलाड़ी अन्य लोगों के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं। आरोप है कि उनसे जलन के चलते आरोपियों ने उनके फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर सोशन मीडिया में वायरल कर दिए हैं। उन्होंने शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खिलाड़ियों का कहना है कि भविष्य में उनके साथ कोई घटना हुई तो आरोपी ही उसके जिम्मेदार होंगे। उन्होंने डीएम और एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी ने अलीगढ़ से आकर लगाए आरोप

बरेली। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलीगढ़ से पहुंची महिला ने एसएसपी से की शिकायत में पति के एक महिला सिपाही से अवैध संबंध होने की बात कही है। इस मामले में ट्वीटर पर भी शिकायत हुई है, जिस पर बरेली पुलिस ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब का धंधा बंद करने पर भी पुलिस कर रही परेशान

बरेली। कोतवाली क्षेत्र के कटीकुइयां निवासी जावित्री ने कुतुबखाना चौकी पुलिस पर परिवार को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत की है। जावित्री के मुताबिक उनका पति पहले कच्ची शराब का धंधा करता था लेकिन अब सब बंद कर दिया है। इसकी सूचना भी अधिकारियों को पत्र से दे दी थी। जावित्री का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस उसे परेशान कर रही है और पति पर शराब एक्ट का झूठा मामला लिख दिया है। दबाव बनाने को आए दिन उसके पढ़ने वाले बेटों को भी पुलिस चौकी पर उठा ले जाती है। जावित्री ने पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed